22 C
Mumbai
Friday, December 12, 2025
होमदेश दुनियाज्ञानवापी सर्वे: ​ज्ञानवापी जैसा शब्द कुरान-इस्लाम में नहीं​ - साक्षी महाराज

ज्ञानवापी सर्वे: ​ज्ञानवापी जैसा शब्द कुरान-इस्लाम में नहीं​ – साक्षी महाराज

ज्ञानवापी जैसा शब्द कुरान और इस्लाम में कहीं स्थान नहीं पाता| उन्होंने ज्ञानवापी का अर्थ है ज्ञान का सरोवर, ज्ञान का कुआं के इस शब्द से ही साफ है कि वह स्थान भगवान शिव का है, जो ज्ञान के दाता हैं| इसलिए इस पर कोई विवाद नहीं होना चाहिए है|

Google News Follow

Related

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का 40 फीसदी सर्वे शनिवार को पूरा हो गया| आज सर्वे का पहला दिन था| इस बीच, भाजपा सांसद साक्षी महाराज का बयान सामने आया है| उन्होंने कहा कि ज्ञानवापी जैसा शब्द कुरान और इस्लाम में कहीं भी नहीं है|

साक्षी महाराज ने कहा कि कुतुबमीनार और ताजमहल की बात और है| मथुरा में जो मस्जिद है, वह आक्रांताओं ने तोड़कर बनवाई थी|कोर्ट में मामला है, जो भी निस्तारण होगा स्वीकार करेंगे|ताजमहल की विवेचना होगी|उन्होंने कहा कि पुरा​​तत्व विभाग इसकी जांच करेगा, जो होगा साक्षी महाराज की मांग पर नहीं, पुरातत्व विभाग की डिमांड पर होगा| यदि मदरसे राष्ट्रवाद की तरफ चल पड़े तो हम उनका स्वागत करेंगे|

सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि अटक से कटक और कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत एक है| भारतीय संविधान के खिलाफ जो भी कुछ करेगा, उस पर संवैधानिक कार्रवाई होगी| ज्ञानवापी जैसा शब्द कुरान और इस्लाम में कहीं स्थान नहीं पाता| उन्होंने ज्ञानवापी का अर्थ है ज्ञान का सरोवर, ज्ञान का कुआं के इस शब्द से ही साफ है कि वह स्थान भगवान शिव का है, जो ज्ञान के दाता हैं| इसलिए इस पर कोई विवाद नहीं होना चाहिए है|

यह भी पढ़ें-

अख़बार बेचने का नया अंदाज : खरीदने को मजबूर कर देगा पेपर !​

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,685फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
284,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें