27.3 C
Mumbai
Friday, October 30, 2026
होमदेश दुनियाकिलर कॉमेडी 'हाउसफुल 5' में होगा खूनी खेल! टीजर ने बढ़ाया सस्पेंस!

किलर कॉमेडी ‘हाउसफुल 5’ में होगा खूनी खेल! टीजर ने बढ़ाया सस्पेंस!

इस बीच 'हाउसफुल 5' के मेकर्स ने फिल्म का धांसू टीजर रिलीज कर दिया है, जिसे देख यह बात तो साफ है कि दर्शकों को एक बार फिर कॉमेडी का ओवरडोज मिलने वाला है।

Google News Follow
प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला की सबसे बड़ी हिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘हाउसफुल’ की पांचवीं फिल्म आने वाली है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच ‘हाउसफुल 5’ के मेकर्स ने फिल्म का धांसू टीजर रिलीज कर दिया है, जिसे देख यह बात तो साफ है कि दर्शकों को एक बार फिर कॉमेडी का ओवरडोज मिलने वाला है।

तरुण मनसुखानी के निर्देशन में तैयार फिल्म में काफी लंबी चौड़ी स्टारकास्ट है।

टीजर की शुरुआत में एक क्रूज समंदर के बीच चलता नजर आता है। इस पर फिल्म की पूरी स्टारकास्ट सवार है। क्रूज पर गाना-बजाना चल रहा है, कि तभी अक्षय कुमार की एंट्री होती है और उनके बाद चंकी पांडे, जॉनी लीवर, सौंदर्या शर्मा, चित्रांगदा सिंह, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडिस, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, फरदीन खान, श्रेयस तलपड़े, डीनो मोरिया, निकितेन धीर, रंजीत, जैकी श्रॉफ, संजय दत्त और नाना पाटेकर को दिखाया जाता है।

अचानक झूमर के ऊपर से एक लाश आकर गिरती है। मर्डर करने वाला हत्यारा मास्क पहने नजर आता है। कौन है ये हत्यारा? इस पर सस्पेंस है। इस टीजर को देख फैंस काफी उत्साहित हैं। यानी यह हॉरर कॉमेडी अब एक मर्डर मिस्ट्री भी होगी। इस फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठ गया है।

इस टीजर को अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर किया और लिखा- ‘आज से 15 साल पहले…पागलपन शुरू हुआ! भारत की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी 5वीं फिल्म के साथ वापस आ गई है, और इस बार यह सिर्फ खलबली और कॉमेडी नहीं है… बल्कि एक किलर कॉमेडी है! यहां पेश है हाउसफुल 5 का टीजर! फिल्म 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।’

बता दें कि अक्षय कुमार और रितेश देशमुख शुरू से ही इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे हैं। बाकी कलाकार बाद में जुड़ते गए।

‘हाउसफुल’ फ्रेंचाइजी की पहली कॉमेडी फिल्म साल 2010 में आई थी। दो साल बाद ‘हाउसफुल 2’ आई। इन दोनों फिल्मों को साजिद खान ने डायरेक्ट किया था। 2016 में ‘हाउसफुल 3’ रिलीज हुई, जिसे साजिद और फरहाद ने निर्देशित किया।

2019 में ‘हाउसफुल 4’ पर्दे पर रिलीज हुई। इसे फरहाद सामजी ने डायरेक्ट किया। अब ‘हाउसफुल 5’ का निर्देशन तरुण मनसुखानी कर रहे हैं। वहीं साजिद नाडियाडवाला इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। ‘हाउसफुल 5’ 6 जून को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें-

तारीख पे तारीख’ वाली ‘दामिनी’ के 32 साल, सनी देओल हुए भावुक!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें