30.6 C
Mumbai
Friday, November 6, 2026
होमदेश दुनियामां बनने के लिए तड़प रही थीं ये बॉलीवुड हसीनाएं, सरोगेसी ने...

मां बनने के लिए तड़प रही थीं ये बॉलीवुड हसीनाएं, सरोगेसी ने पूरी की ख्वाहिश!

बॉलीवुड की चमक-धमक भरी दुनिया में भी कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जिनकी जिंदगी बाहर से तो बेहद सफल दिखती है, लेकिन भीतर कहीं मातृत्व की अधूरी चाह छिपी रहती है।

Google News Follow
मां बनना एक एहसास नहीं, बल्कि हर औरत के दिल की सबसे गहरी ख्वाहिश होती है। यह वो सपना है जो हर दिन, हर पल कभी मुस्कान बनकर, तो कभी आंसू बनकर आंखों में पलता है। लेकिन जब किस्मत साथ न दे, तो यह सपना अधूरा रह जाता है।
बॉलीवुड की चमक-धमक भरी दुनिया में भी कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जिनकी जिंदगी बाहर से तो बेहद सफल दिखती है, लेकिन भीतर कहीं मातृत्व की अधूरी चाह छिपी रहती है। ऐसे में ‘सरोगेसी’ उनके लिए उम्मीद की एक नई किरण बनकर सामने आई।

यह सिर्फ एक मेडिकल तकनीक नहीं, बल्कि एक नया जरिया है उन सभी महिलाओं के लिए जो हर दिन मां बनने की दुआ करती हैं। इन अभिनेत्रियों ने सरोगेसी के जरिए मातृत्व का अनुभव किया।

प्रियंका चोपड़ा: प्रियंका चोपड़ा, जिन्होंने 2018 में हॉलीवुड स्टार निक जोनस से शादी की, 39 की उम्र में सरोगेसी के जरिए बेटी मालती मैरी की मां बनीं। देसी गर्ल से लेकर ग्लोबल स्टार बनने तक का उनका सफर जितना शानदार रहा, मातृत्व की खुशी भी उतनी ही खास साबित हुई। 2022 में जब उनकी बेटी ने दुनिया में कदम रखा, तो यह उनके जीवन का एक यादगार अध्याय बन गया।

प्रीति जिंटा: प्रीति जिंटा और उनके पति जीन गुडइनफ ने नवंबर 2021 में सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों का स्वागत किया। बेटा जय और बेटी जिया की मां बनीं प्रीति ने अपने बच्चों की तस्वीरें मीडिया से दूर रखते हुए अपनी पर्सनल लाइफ को पूरी तरह प्राइवेट रखा। 49 साल की उम्र में संतान सुख पाना उनके लिए किसी चमत्कार से कम नहीं था।

शिल्पा शेट्टी: शिल्पा शेट्टी ने सबसे पहले 2012 में बेटे विहान को जन्म दिया। दूसरे बच्चे के लिए काफी लंबे समय तक प्रयास करने के बाद, जब सफलता नहीं मिली, तो उन्होंने 2020 में सरोगेसी का सहारा लिया। इस प्रक्रिया से उनकी बेटी का जन्म हुआ, जिसने परिवार में फिर से खुशियों का माहौल बिखेर दिया।

गौरी खान: शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने भी मातृत्व के सफर में सरोगेसी को अपनाया। सुहाना और आर्यन के बाद, तीसरे बच्चे अबराम का जन्म 2013 में सरोगेसी के माध्यम से हुआ। शुरू में इस राज को छुपाया गया, लेकिन बाद में खुलासा कर सबको चौंका दिया। गौरी 42 साल की थीं जब उन्होंने यह कदम उठाया, जो उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण था।

यह भी पढ़ें-

भारत में स्मार्टफोन बाजार 7% बढ़ा, तिमाही में 3.9 करोड़ यूनिट्स!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें