25 C
Mumbai
Sunday, March 1, 2026
होमदेश दुनियासबसे अधिक बच्चों वाले पैरेंट्स को ये मंत्री देंगे एक लाख नकद,...

सबसे अधिक बच्चों वाले पैरेंट्स को ये मंत्री देंगे एक लाख नकद, जाने वजह…

Google News Follow

Related

आइजोल। एक ओर जहां देश में जनसंख्या पर नियंत्रण करने के लिए राष्ट्रीय कानून बनाने की बात की जा रही है तो दूसरी ओर मिजोरम के एक मंत्री ने दो से ज्यादा बच्चे वाले पैरेंट्स को एक लाख नकद देने की घोषणा की है। हालांकि मंत्री ने इसकी वजह भी बताई है।

हालांकि, खेल मंत्री रॉबर्ट रोमाविया रोयते ने बच्चों की न्यूनतम संख्या का जिक्र नहीं किया। यह घोषणा ऐसे वक्त में की गई है, जब देश के कई राज्य जनसंख्या नियंत्रण नीति का समर्थन कर रहे हैं। रविवार को ‘फादर्स डे’ के अवसर पर मंत्री ने घोषणा की कि वह अपने आइजोल पूर्वी-2 विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक संतान वाले पुरूष या महिला को एक लाख रुपये की नकद प्रोत्साहन राशि देंगे। उन्होंने सोमवार को एक बयान में कहा कि ऐसे व्यक्ति को एक प्रमाणपत्र और एक ट्रॉफी दी जाएगी। ऐसा माना जा रहा है कि, प्रोत्साहन राशि का भार मंत्री के बेटे की एक कंस्ट्रक्शन कंसलेंसी कंपनी उठाएगी। मंत्री ने कहा कि मिजो समुदाय में जनसंख्या वृद्धि की कम दर गंभीर चिंता का विषय है। मिजोरम में कई मिजो जनजातियां रहती हैं। अरूणाचल प्रदेश के बाद मिजोरम का जनसंख्या घनत्व सबसे कम है। वहीं,मिजोरम के पड़ोसी राज्य असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने हाल ही में घोषण की थी कि उनकी सरकार क्रमिक रूप से दो बच्चों की नीति लागू करेगी। वहीं उत्तर प्रदेश के विधि आयोग ने भी बढ़ती जनसंख्या पर रोक लगाने की पैरवी की है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,091फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें