29 C
Mumbai
Wednesday, March 11, 2026
होमदेश दुनियामध्य प्रदेश में चीतों का कुनबा बढ़ा, श्योपुर पार्क में आया एक...

मध्य प्रदेश में चीतों का कुनबा बढ़ा, श्योपुर पार्क में आया एक और दल!

मध्य प्रदेश में चीता पुनर्स्थापन का प्रयोग पूरी तरह सफल रहा है। यही कारण है कि श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क में अफ्रीकी महाद्वीप से चीतों का तीसरा बड़ा जत्था यहां लाकर छोड़ा गया है।

Google News Follow

Related

मध्य प्रदेश में चीता पुनर्स्थापन का प्रयोग सफल रहा है। यही कारण है कि श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क में अफ्रीकी महाद्वीप से चीतों का तीसरा बड़ा जत्था यहां लाकर छोड़ा गया है। दक्षिण अफ्रीका के बोत्स्वाना से एयरलिफ्ट किए गए नौ चीते (छह मादा व तीन नर) विशेष विमान से मध्यप्रदेश के ग्वालियर लाए गए और वहां से उन्हें हेलीकाप्टर से कूनो नेशनल पार्क लाया गया।

मध्य प्रदेश में चीता पुनर्स्थापन का प्रयोग पूरी तरह सफल रहा है। यही कारण है कि श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क में अफ्रीकी महाद्वीप से चीतों का तीसरा बड़ा जत्था यहां लाकर छोड़ा गया है। दक्षिण अफ्रीका के बोत्स्वाना से एयरलिफ्ट किए गए नौ चीते (छह मादा व तीन नर) विशेष विमान से मध्यप्रदेश के ग्वालियर लाए गए और यहां से उन्हें हेलीकाप्टर के जिरये कूनो नेशनल पार्क लाया गया। बाद में केंद्रीय वन एवं जलवायु मंत्री भूपेंद्र यादव ने इन चीतों को बाड़े में छोड़ा। यह लगभग एक माह तक क्वारेंटाइन रहेंगे।

जानकारों के मुताबिक ‘प्रोजेक्ट चीता’ अब अपने प्रारंभिक चरण से आगे बढ़कर स्थायी स्थापना और सफल प्रजनन के चरण में प्रवेश कर चुका है। दक्षिण अफ्रीका से लाए गए 12 चीतों में से 8 वर्तमान में कूनो में पूर्णतः स्थापित और स्वस्थ हैं। इनमें से 3 चीतों को गांधी सागर अभ्यारण्य में सफलतापूर्वक स्थानांतरित किया गया है।

दक्षिण अफ्रीकी माताओं से जन्मे 10 शावक जीवित और स्वस्थ हैं। भारत में जन्मी पहली वयस्क मादा चीता ‘मुखी’ ने 5 शावकों को जन्म दिया है, जो इस परियोजना की ऐतिहासिक उपलब्धि है। ‘गामिनी’ दूसरी बार माँ बनी है। उसकी पहली गर्भावस्था से जन्में तीन सब-एडल्ट शावक स्वस्थ हैं और हाल ही में उसने तीन नए शावकों को जन्म दिया है।

‘वीरा’ अपने 13 माह के शावक के साथ खुले जंगल में विचरण कर रही है जबकि ‘निर्वा’ अपने 10 माह के तीन शावकों के साथ संरक्षित बाड़े में है। दरअसल, एशिया से लुप्त हो चुके चीतों का मात्र तीन वर्षों में सफल पुनर्स्थापन भारत के वन्यजीव संरक्षण के इतिहास में एक सशक्त उदाहरण बन चुका है।

प्रजनन करती मादा चीतों, स्वस्थ दूसरी पीढ़ी के शावकों और नए आवासों में विस्तार के साथ यह स्पष्ट है कि चीता अब भारत की वन पारिस्थितिकी का पुनः अभिन्न अंग बन गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन साल पहले अपने जन्मदिन के मौके पर दक्षिण अफ्रीका से लाए गए चीतों के पहले दल को छोड़ा था और उसके बाद यह तीसरा बड़ा दल यहां आया है।
यह भी पढ़ें-

 

​ईरान के खिलाफ ताबड़तोड़ हमले कर रहा इजरायल, आईडीएफ ने जारी किया अलर्ट!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,031फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
297,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें