27 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमदेश दुनियाभारत के इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब...

भारत के इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब लाल किला पर …

ओलंपिक दल को विशेष अतिथि के तौर पर पीएम मोदी करेंगे आमंत्रित

Google News Follow

नई दिल्ली। भारत के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पीएम मोदी पूरे ओलंपिक दल को लाल किले पर विशेष अतिथि के तौर पर आमंत्रित करेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी सभी खिलाड़ियों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात भी करेंगे। पीएम इन खिलाड़ियों व्यक्तिगत रूप से मिलने के साथ ही पीएम आवास पर भी इन खिलाड़ियों को इन्वाइट करेंगे।

There is a rising spirit of self-confidence in India and we are seeing glimpses of this at #Tokyo2020, where our athletes are putting up spirited performances and making 130 crore Indians proud.
Narendra Modi, @narendramodi
मंगलवार को गुजरात के प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभार्थियों से बात करते हुए प्रधानमंत्री ने यह ऐलान किया है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘इस बार ओलंपिक्स में भारत के अब तक के सबसे अधिक खिलाडिय़ों ने क्वालीफाई किया है।’ महामारी कोविड-19 को 100 साल की सबसे बड़ी आपदा बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘इन सभी सफल खिलाडिय़ों ने इतनी बड़ी आपदा का सामना करते हुए यह मुकाम हासिल कर लिया है। कई तो ऐसे खेल हैं जिसमें हमने पहली बार क्वालीफाई किया है। सिर्फ क्वालीफाई ही नहीं किया बल्कि कड़ी टक्कर भी दे रहे हैं।’ ओलंपिक 2020 का आयोजन जापान की राजधानी तोक्यो में किया जा रहा है।
जिसमें भारत की ओर से कुल 228 खिलाडिय़ों और मैनेजमेंट दल को भेजा गया है। इसमें 120 एथलीट हैं जबकि बाकी कोच और अन्य सदस्य हैं। अभी तक के खेल में भारत को एक रजत और एक कांस्य पदक हासिल हुआ है। हालांकि अभी पुरुष और महिला हॉकी टीम से पदक की उम्मीद है। मोदी नियमित रूप से टीम को प्रोत्साहित करते रहते हैं और उन्होंने कई खिलाडिय़ों से बातचीत भी की है।
भारतीय हॉकी टीम का 41 साल बाद ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने का सपना मंगलवार को यहां बेल्जियम के हाथों अंतिम चार में 2-5 से करारी हार के साथ टूट गया लेकिन तोक्यो खेलों में टीम अब भी कांस्य पदक की दौड़ में बनी हुई है। भारतीय टीम एक समय बढ़त पर थी लेकिन अंतिम 11 मिनट में तीन गोल गंवाने और अलेक्सांद्र हैंड्रिक्स (19वें, 49वें और 53वें मिनट) की हैट्रिक उस पर भारी पड़ गयी। भारतीय हॉकी टीम का 41 साल बाद ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने का सपना मंगलवार को यहां बेल्जियम के हाथों अंतिम चार में 2-5 से करारी हार के साथ टूट गया लेकिन तोक्यो खेलों में टीम अब भी कांस्य पदक की दौड़ में बनी हुई है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें