30.1 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमदेश दुनियापाकिस्तानी हिन्दू प्रवासियों के सामने खड़ा हुआ यह यक्ष प्रश्न, कैसे होगा...

पाकिस्तानी हिन्दू प्रवासियों के सामने खड़ा हुआ यह यक्ष प्रश्न, कैसे होगा वैक्सीनेशन?   

Google News Follow
जोधपुर में रह रहे हैं 25 हजार से ज्यादा पाकिस्तानी हिन्दू, इनके पास नहीं है आधार कार्ड
जयपुर। लॉन्ग टर्म वीजा पर भारत में निवास कर रहे 25 हजार से ज्यादा पाकिस्तानी हिन्दू प्रवासियों को कोरोना का टीका कैसे लगेगा यह यक्ष प्रश्न खड़ा हो गया है. बता दें कि राजस्थान के जोधपुर में लगभग 24 से अधिक ऐसी झुग्गी बस्तियां हैं जहां 90 प्रतिशत पाकिस्तानी प्रवासी रह रहे हैं।लेकिन इनके पास आधार कार्ड नहीं होने के कारण इनको कोविड-19 की वैक्सीन लग पाना मुश्किल लग रहा है। कुछ समय पहले ही कुछ पाकिस्तानी प्रवासियों को कोरोना हुआ था. इसके बाद इनको चिकित्सीय सुविधा मुहैया कराई गई थी. इसके अलावा स्वास्थ्य अमला ने इन झुग्गियों में जाकर सर्वे करने का आदेश दिया था, लेकिन कोरोना वैक्सीनेशन के लिए अभी तक प्रशासन की ओर से कोई फैसला नहीं लिया गया है.
 
इस तरह लगे टीका 
सीमांत लोक संगठन के अनुसार वीजा धारकों को मिलाकर राजस्थान में रह रहे पाकिस्तानी अल्पसंख्यक प्रवासियों की संख्या लगभग 25 हजार होगी। वहीं, मेडिकल डिपार्टमेंट के मुताबिक, करीब 17 हजार 180 पाकिस्तानी प्रवासी अकेले जोधपुर की 24 बस्तियों में रह रहे हैं । बता दें कि सीमांत लोक संगठन पाकिस्तानी प्रवासियों के लिए काम करता है। यह संगठन इन प्रवासियों के बुनियादी अधिकारों के लिए समय -समय पर आवाज उठाता रहता है.संगठन के अध्यक्ष हिंदू सिंह सोढा के अनुसार, आधार कार्ड का न होना पाक प्रवासियों के टीकाकरण में सबसे बड़ी बाधा है। इस संबंध में मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखकर मांग की गई है कि पाकिस्तानी प्रवासियों का पासपोर्ट, रेजिडेंशियल परमिट या फिर लॉन्ग टर्म वीजा के आधार पर कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया जाय। वहीं बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री वासुदेव देवनानी भी इन पाकिस्तानी प्रवासियों को लगाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है. उन्होंने अपने पत्र में पाकिस्तानी प्रवासियों का वैक्सीनेशन किये जाने की मांग की है।
गृह विभाग के अनुसार लगभग 22 हजार146 पाकिस्तानी प्रवासी राजस्थान में लॉन्ग टर्म वीजा पर निवास कर रहे हैं।
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें