29.6 C
Mumbai
Monday, October 26, 2026
होमदेश दुनिया121 वर्षों में तीसरा सबसे गर्म मार्च रहा इस साल

121 वर्षों में तीसरा सबसे गर्म मार्च रहा इस साल

Google News Follow

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि अधिकतम तापमान के मासिक औसत के मामले में पिछले 121 वर्षों में इस साल का मार्च तीसरा सबसे गर्म मार्च रहा। मौसम विभाग ने महीने की अपनी समीक्षा में कहा कि इस साल देश में मार्च के अधिकतम, न्यूनतम और औसत तापमान के मासिक औसत क्रमश: 32.65 डिग्री, 19.95 डिग्री और 26.30 डिग्री सेल्सियस हैं, जबकि 1981-2010 की जलवायु अवधि के आधार पर सामान्य मासिक औसत क्रमश: 31.24 डिग्री, 18.87 डिग्री और 25.06 डिग्री सेल्सियस हैं।मौसम विभाग ने कहा, ‘मार्च, 2021 के दौरान अधिकतम तापमान का अखिल भारतीय मासिक औसत 32.65 डिग्री सेल्सियस पिछले 11 साल में सबसे गर्म है और 121 साल में तीसरा सबसे गर्म है। 2010 और 2004 में यह क्रमश: 33.09 डिग्री और 32.82 डिग्री सेल्सियस था।’

याद दिला दें कि मार्च में देश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रिकार्ड किया गया था।विभाग ने साथ ही कहा कि पांच से नौ अप्रैल तक उत्तर भारत के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिम राजस्थान, अगले दो दिनों के दौरान पूर्वी राजस्थान, अगले तीन दिनों के दौरान महाराष्ट्र के विदर्भ और सात से नौ अप्रैल के दौरान मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में लू चलने की संभावना है। नए बने पश्चिमी विक्षोभ से छह अप्रैल से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के प्रभावित होने की संभावना है। इसके प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में पांच से सात अप्रैल और उत्तराखंड में छह से नौ अप्रैल के दौरान छिटपुट से अच्छी बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें