25 C
Mumbai
Friday, November 27, 2026
होमक्राईमनामापटना सिविल कोर्ट उड़ाने की धमकी से अफरा-तफरी, पुलिस ने शुरू की...

पटना सिविल कोर्ट उड़ाने की धमकी से अफरा-तफरी, पुलिस ने शुरू की जांच!

इस सूचना के बाद ही पुलिस ने कोर्ट परिसर को खाली कराया। पूरे परिसर की बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड द्वारा जांच की गई।

Google News Follow
पटना के सिविल कोर्ट को गुरुवार को विस्फोट कर उड़ाने की धमकी मिलने के बाद अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। इस सूचना के बाद पुलिस भी कोर्ट परिसर पहुंची और जांच में जुट गई। बताया गया कि सुबह रजिस्ट्रार को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए ईमेल में दावा किया गया कि कोर्ट परिसर में आरडीएक्स और आईईडी विस्फोटक लगाए गए हैं और इसे उड़ाने की धमकी दी गई।

इस सूचना के बाद ही पुलिस ने कोर्ट परिसर को खाली कराया। पूरे परिसर की बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड द्वारा जांच की गई। हालांकि अब तक किसी ऐसी वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है।

अधिवक्ता सुशील रंजन सिन्हा ने कहा कि आखिर सवाल है कि बार-बार धमकी क्यों मिल रही है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अब तक किसी एक व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी कोर्ट उड़ाने की धमकी दी गई थी। उन्होंने कहा कि ऐसी घटना चिंताजनक है। यह धमकी क्यों दी जा रही है।

उन्होंने आशंका जताते हुए कहा कि कोई बड़ी घटना घट जाएगी तब सरकार चेतेगी? पुलिस प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटी है। आसपास के क्षेत्रों में भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस की साइबर सेल यह पता करने में जुटी है कि धमकी भरा ईमेल किसने भेजा है। पुलिस भेजने वाले का पता करने में जुटी है।

उल्लेखनीय है कि अगस्त महीने में भी कोर्ट में विस्फोट कर उड़ाने की धमकी दी गई थी। हालांकि जांच के बाद यह धमकी झूठी साबित हुई थी। उस समय भी जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी। उस समय कोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। अब अधिवक्ता भी ऐसी धमकी को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

यह भी पढ़ें-

‘जटाधरा’ का ट्रेलर जल्द होगा रिलीज, फिल्म इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें