28 C
Mumbai
Thursday, November 19, 2026
होमक्राईमनामाराजस्थान: कन्हैयालाल जैसा तेरा भी हश्र करेंगे, मंदिर के पुजारी को मिली धमकी

राजस्थान: कन्हैयालाल जैसा तेरा भी हश्र करेंगे, मंदिर के पुजारी को मिली धमकी

Google News Follow

राजस्थान के उदयपुर में फिर एक मंदिर के पुजारी को जान से मारने की धमकी दी गई है। यहां बके महारानी श्री जया कॉलेज के परिसर में स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी का तन से सिर जुदा करने  की धमकी दी गई है। बता दें कि इससे पहले उदयपुर में टेलर कन्हैयालाल द्वारा नूपुर शर्मा का समर्थन किये जाने पर हत्या कर दी गई थी। अब इस कॉलेज में स्थित हनुमान मंदिर की दीवार पर यहां के पुजारी को जान से मारने की धमकी वाला एक पत्र चिपकाया गया है। यह चिट्टी हाथ से लिखी गई है। इस चिट्टी में लिखा गया है कि तेरे लिए दस दिन का समय है, नहीं तो मृत्यु निश्चित है।

जैसा उदयपुर में कन्हैयालाल का हाल हुआ वैसा ही तेरे साथ होगा,हम तेरा नाम नहीं जानते, लेकिन तेरा चेहरा देख लिया है। इस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच में जुट गई है। धमकी वाले इस पत्र में लिखा है कि ‘पंडित तू या तो मंदिर छोड़ दें नहीं तो तेरा सिर काट देंगे। तेरे घर वालों को तेरा सिर नहीं मिलेगा ,तू समझता है कि तेरे हिमायती हैं,वे कुछ नही कर पाएंगे तेरा मरना निश्चित है, तेरा बाप,तेरी पत्नी तेरे धड़ के पास बैठकर रोयेंगे।

पत्र में आगे कहा गया है कि रात में नहीं मारेंगे ना सुबह मारेंगे, तुझे दिन में रास्ते में  मारेंगे, अगर जीना है तो मंदिर छोड़ दे ,तेरे लिए दस दिन का समय है, नहीं तो तेरी मृत्यु निश्चित है। जैसा उदयपुर में कन्हैयालाल का हाल हुआ वैसा ही तेरे साथ होगा।  … प्रेषक  कामा पहाड़ी।

बताया जा रहा है कि यह मामला मथुरा गेट थाना इलाके में स्थित महारानी श्री जाय कालेज परिसर में स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी ताराचंद शर्मा पुजारी हैं। बताया जा रहा है कि ताराचंद को कॉलेज प्रशासन अप्रैल 2022 में हनुमान मंदिर का पुजारी नियुक्त किया था,जिसको लेकर विवाद हुआ था।

ये भी पढ़ें

अखिलेश को झटका देंगे राजभर?, द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने किया ऐलान   

द्रौपदी मुर्मू को झारखंड के मुख्यमंत्री का समर्थन, कांग्रेस के लिए झटका

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें