26.9 C
Mumbai
Monday, March 30, 2026
होमक्राईमनामाजम्मू-कश्मीर के सांबा में मिले तीन तोप गोले, इलाके में हड़कंप!

जम्मू-कश्मीर के सांबा में मिले तीन तोप गोले, इलाके में हड़कंप!

तोप के गोले काफी पुराने प्रतीत हो रहे हैं। हालांकि, किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचने के लिए पुलिस ने बम निरोधक दस्ते को भी तत्काल मौके पर बुला लिया।

Google News Follow

Related

जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले के पल्थ गांव में रविवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों को खेतों के पास तीन पुराने तोप के गोले (आर्टिलरी शेल) पड़े हुए मिले। स्थानीय लोगों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए इसकी सूचना पुलिस स्टेशन सांबा को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और पूरे इलाके को सुरक्षा की दृष्टि से घेर लिया गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तोप के गोले काफी पुराने प्रतीत हो रहे हैं। हालांकि, किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचने के लिए पुलिस ने बम निरोधक दस्ते को भी तत्काल मौके पर बुला लिया।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ये आर्टिलरी शेल किस समय के हैं और यहां कैसे पहुंचे।

यह भी पढ़ें-

भाजपा विधायक ने दफ्तर बनाया जन सेवा केंद्र, सीएम ने सराहा!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,945फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें