28.5 C
Mumbai
Saturday, October 31, 2026
होमदेश दुनियाभाजपा विधायक ने दफ्तर बनाया जन सेवा केंद्र, सीएम ने सराहा!

भाजपा विधायक ने दफ्तर बनाया जन सेवा केंद्र, सीएम ने सराहा!

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे विधायक पूरी लगन से काम कर रहे हैं। दिल्ली में विकास के साथ लोगों के सभी काम होंगे।

Google News Follow
दिल्ली में भाजपा विधायक शिखा राय ने एक नई पहल की शुरुआत की है। ग्रेटर कैलाश से विधायक शिखा ने अपने आवास का नाम ‘जन सेवा केंद्र’ रखा है, जिसका उद्घाटन रविवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया। इस मौके पर भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज भी मौजूद रहीं।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा के सभी विधायक जनता की सेवा कर रहे हैं, जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं। इसी क्रम में ग्रेटर कैलाश की विधायक शिखा राय के कार्यालय का नाम ‘जन सेवा केंद्र’ रखा गया है, जहां लोगों की शिकायतों का समाधान किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे विधायक पूरी लगन से काम कर रहे हैं। दिल्ली में विकास के साथ लोगों के सभी काम होंगे।

शिखा राय की प्रशंसा करते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, “उन्होंने जनता की सेवा में कई साल लगाए हैं। मैं खुद शिखा राय को 30 से देख रही हूं। वह जनता के बीच रहकर उनके लिए काम कर रही हैं।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपने इतने सालों बाद इस क्षेत्र को एक मजबूत और प्रभावी सरकार दी है। आज हम सब देख रहे हैं कि पिछले 5 महीनों में दिल्ली का चेहरा किस तरह बदल रहा है। सरकार पूरी मेहनत, निष्ठा और समर्पण के साथ काम कर रही है।

इस मौके पर भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, “आयुष्मान भारत योजना की बात करें तो दिल्ली इस योजना से वंचित थी। मुझे याद है कि हमारे 7 सांसदों को दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा था, लेकिन जैसे ही दिव्य मतदाताओं ने वनवास समाप्त किया और यहां डबल इंजन वाली सरकार बनाई, दिल्ली में ‘आयुष्मान भारत’ योजना लागू हो गई।”

रेखा गुप्ता की प्रशंसा करते हुए बांसुरी स्वराज ने कहा कि मुझे आज भी याद है, जिस दिन उन्होंने (20 फरवरी को) शपथ ली, उसी शाम को उन्होंने कैबिनेट मीटिंग में दिल्ली में आयुष्मान भारत लागू करने का फैसला लिया था।
यह भी पढ़ें-

बॉलीवुड में झगड़े-गलतफहमियां आईं, फिर भी नहीं टूटा दोस्ती का रिश्ता!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें