28.9 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमदेश दुनियाबनारस में धर्मांतरण कराने के आरोप में 3 लोग गिरफ्तार, ऐसे हुआ...

बनारस में धर्मांतरण कराने के आरोप में 3 लोग गिरफ्तार, ऐसे हुआ शक

Google News Follow

वाराणसी। वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक परिवार का धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है।बताया जा रहा है कि एक परिवार में कुछ लोग आये हुए थे , जिनके हाथ में दूसरे समुदाय का पवित्र ग्रंथ देकर लोगों को शक हुआ। इसके बाद ग्रामीणों और हिन्दू जागरण मंच के लोगों उन्हें पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। फूलपुर के थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में तीन लोगों गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार गांव के लालजी विश्वकर्मा के घर पर कुछ लोग आये हुए थे। बाहर से आए लोगों के पास दूसरे समुदाय का पवित्र ग्रंथ था। यह देख ग्रामीणों ने धर्म परिवर्तन की आशंका जताते हुए हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश मंत्री गौरीश सिंह को सूचना दी। मौके पर पहुंचे गौरीश सिंह और ग्रामीणों ने महिला समेत तीनों को पकड़ लिया। इनके पास दो पवित्र ग्रंथ थे।
आरोप है कि इसके जरिये परिवार का धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया जा रहा था। उधर पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए तीनों लोगों ने दो परिवारों के धर्म परिवर्तन की बात स्वीकार की है। गौरीश सिंह ने बताया कि धर्मांतरण करवाते पकड़े गए लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। वहीं थाना प्रभारी सुनील सिंह ने बबताया कि धर्म परिवर्तन के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है तहरीर मिलने पर आरोपियों मामला दर्ज किया जाएगा।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें