28.7 C
Mumbai
Thursday, August 6, 2026
होमक्राईमनामा54 किलो गांजा संग तीन तस्कर गिरफ्तार, नकदी और कार बरामद!

54 किलो गांजा संग तीन तस्कर गिरफ्तार, नकदी और कार बरामद!

सूचना के सत्यापन के बाद उनके नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया और त्वरित कार्रवाई करते हुए बसा खुर्द सैनिक रोड पर वाहन की घेराबंदी कर छापेमारी की गई।

Google News Follow

Related

पूर्वी चंपारण जिले की कुंडवा चैनपुर थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 54 किलोग्राम गांजा जैसे मादक पदार्थ के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक कार, तीन मोबाइल फोन और 10,800 रुपये नकद भी बरामद किए हैं।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिकरहना अभिषेक कुमार ने बुधवार को बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बसंतपुर गांव की ओर से एक कार में गांजा लेकर चकिया की तरफ तस्करी की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद उनके नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया और त्वरित कार्रवाई करते हुए बसा खुर्द सैनिक रोड पर वाहन की घेराबंदी कर छापेमारी की गई।

उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान कार सवार दो लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ और तलाशी के दौरान उनके पास से 54 किलोग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ, तीन मोबाइल फोन, 10,800 रुपये नकद और एक कार बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चकिया थाना क्षेत्र के गंगा सिरिसिया निवासी कमलेश कुमार तथा मुजफ्फरपुर निवासी संजय कुमार तिवारी के रूप में हुई है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ के आधार पर उनकी निशानदेही पर बसंतपुर निवासी विनोद मुखिया को भी गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

उन्होंने कहा कि मामले में संबंधित धाराओं के तहत कुंडवा चैनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गांजा की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान तक पहुंचाया जाना था।

पुलिस ने कहा कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 
यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,810फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
325,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें