27.6 C
Mumbai
Sunday, October 18, 2026
होमदेश दुनियावैज्ञानिकों की सिफारिश: 40 साल से अधिक उम्र वालों को दी जाए...

वैज्ञानिकों की सिफारिश: 40 साल से अधिक उम्र वालों को दी जाए बूस्टर डोज 

Google News Follow

भारत के शीर्ष वैज्ञानिकों ने देश में 40 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए बूस्टर डोज देने की सिफारिश की है। भारतीय SARS-CoV-2 जीनोमिक्स सीक्वेंसिंग कंसोर्टियम (INSACOG) की साप्ताहिक रिपोर्ट में यह सिफारिश की गई है। बता दें कि INSACOG कोरोना के जीनोम अनुक्रमण की निगरानी के लिए सरकार द्वारा स्थापित राष्ट्रीय परीक्षण प्रयोगशालाओं की एक शाखा है।

रिपोर्ट के अनुसार, जिन लोगों को टीका नहीं लगाया गया है, वे अधिक जोखिम में हैं और उन्हें पहले टीका लगाया जाना चाहिए। साथ ही, 40 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए बूस्टर डोज पर विचार किया जाना चाहिए। इसमें हाई रिस्क वाले लोगों को प्राथमिकता दी जा सकती है। लोकसभा में बहस के दौरान सांसदों ने कोरोना के टीके की बूस्टर डोज देने की मांग को देखते हुए यह सिफारिश की गई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि बूस्टर डोज पर निर्णय लेते समय जीनोमिक अनुक्रमण महत्वपूर्ण है। वैज्ञानिकों के इस संगठन ने बाहर से आने और जाने वालों पर भी नजर रखने की सलाह दी है। वैज्ञानिकों ने ओमीक्रॉन से प्रभावित अफ्रीकी देशों पर कड़ी नजर  रखने को कहा है।बता दें कि दक्षिण अफ्रीका में पाए गए नए वेरिएंट ओमिक्रोन की लेकर दुनिया भर में दहशत का माहौल बना हुआ है।भारत में भी ओमीक्रॉन के दो मामले कर्नाटक में सामने आये हैं।

ये भी पढ़ें 

ओमीक्रॉन के लक्षण डेल्टा वेरिएंट से क्यों हैं अलग, जानिए 

भारत में OMICRON की इंट्री, कर्नाटक में मिले दो मरीज  

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें