29.9 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमदेश दुनियाटॉप IRGC हथियार तस्कर बेहनाम शाह्रियारी इजरायली हमलें में ढेर !

टॉप IRGC हथियार तस्कर बेहनाम शाह्रियारी इजरायली हमलें में ढेर !

ईरान की फिर से ताकत पाने की क्षमता को पंगु करने वाला हमला

Google News Follow

इजरायल ने शनिवार (21जून) को एक बार फिर ईरान के भीतर गहरी घुसपैठ कर एक बड़ी सैन्य कार्रवाई की और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के कुद्स फोर्स के एक वरिष्ठ अधिकारी बेहनाम शाह्रियारी को मार गिराया। इजरायली सेना (IDF) के अनुसार, यह हमला ईरान के पश्चिमी क्षेत्र में बेहद सटीकता के साथ किया गया, जहां शाह्रियारी यात्रा कर रहा था।

IDF ने इस ऑपरेशन को आतंकी संगठनों की रीढ़ पर करारा वार बताया है, जो इजरायल की सीमाओं के चारों ओर फैले हुए हैं। शाह्रियारी की मौत को इजरायली रक्षा बलों ने उनकी फिर से ताकत पाने की क्षमता को पंगु करने वाला कदम करार दिया।

बेहनाम शाह्रियारी, IRGC की यूनिट 190 का कमांडर था — यह यूनिट कुद्स फोर्स के अंतर्गत आती है और पूरे मध्य पूर्व में ईरान समर्थित आतंकी संगठनों को गुप्त रूप से हथियारों की आपूर्ति करने के लिए जानी जाती है। वह लेबनान के हिज़्बुल्लाह, गाज़ा के हामास, और यमन के हौथी विद्रोहियों को हथियार सप्लाई करने के लिए मुख्य रूप से जिम्मेदार था।

IDF ने अपने बयान में कहा, “शाह्रियारी सीधे हिज़्बुल्लाह, हामास और हौथी जैसे आतंकी संगठनों के साथ काम करता था और इजरायल पर दागे गए कई रॉकेटों और मिसाइलों की आपूर्ति में उसकी बड़ी भूमिका थी।”

सिर्फ हथियार ही नहीं, बेहनाम शाह्रियारी आतंकी संगठनों को सालाना सैकड़ों मिलियन डॉलर की वित्तीय मदद पहुंचाने के लिए भी जिम्मेदार था। यह फंडिंग वह तुर्की और लेबनान में फैले अपने नेटवर्क के माध्यम से करता था जिसमें फर्जी कंपनियां, मुद्रा विनिमय केंद्र, और कैश कैरियर्स शामिल थे।

IDF ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर इस ऑपरेशन का वीडियो भी पोस्ट किया है। बयान में कहा गया:
“यह कार्रवाई आतंकी संगठनों की हथियार प्राप्त करने की क्षमता को गंभीर रूप से प्रभावित करेगी, जो IDF द्वारा हालिया युद्ध में भारी नुकसान उठा चुके हैं।”

शाह्रियारी 2009 से ही इजरायल की खुफिया एजेंसियों की रडार पर था। यह ऑपरेशन सईद इजादी की मौत के कुछ दिनों बाद हुआ है, जो कुद्स फोर्स के फिलिस्तीन कोर का प्रमुख था और हामास के साथ अक्टूबर 7 के हमले की साजिश का मास्टरमाइंड माना जाता था। इन दोनों टॉप IRGC अधिकारियों की मौतों को इजरायल ने “रणनीतिक सफलता” बताया है।

ईरान के अंदर इजरायल की यह सटीक हवाई कार्रवाई, उसकी सैन्य क्षमताओं और खुफिया पहुंच का एक बार फिर संकेत देती है। साथ ही यह संदेश देती है कि इजरायल अपने खिलाफ किसी भी खतरे का सामना करने के लिए अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से परे जाकर भी कार्रवाई करने में संकोच नहीं करेगा। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच यह कार्रवाई क्षेत्रीय स्थिरता को और चुनौतीपूर्ण बना सकती है।

यह भी पढ़ें:

‘गद्दी विरासत में मिल सकती है, बुद्धि नहीं’

कांदिवली में भाजपा विधायक अतुल भातखलकर का योगाभ्यास! 

योग से पीएम मोदी फिट, पाकिस्तान को किया चित : एकनाथ शिंदे!

यूएई से भारत लाया गया भगोड़ा उपवन पवन जैन, ठगी के गंभीर आरोप! 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें