27.3 C
Mumbai
Friday, October 30, 2026
होमदेश दुनिया80% कम हो गए ट्रिपल तलाक के केस

80% कम हो गए ट्रिपल तलाक के केस

Google News Follow

नई दिल्ली। तलाक, तलाक, तलाक…और रिश्ता खत्म। इस सामाजिक बुराई के खिलाफ कानून बने आज 2 साल पूरे हो चुके हैं। कानून को पूरी तरह प्रभावी बताते हुए मोदी सरकार ने कहा है कि ट्रिपल तलाक के मामलों में 80 फीसदी की कमी आ गई है और मुस्लिम महिलाओं को इसका फायदा हुआ है, राष्ट्रीय राजधानी में एक कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, ”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनो वादों को पूरा किया। अयोध्या में राममंदिर का मुद्दा सुलझ गया। अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी करके जम्मू-कश्मीर के लोगों को फायदा पहुंचाया गया। मरहम कानून खत्म किया गया, जिससे 3500 मुस्लिम महिलाएं बिना मरहम के हज पर गईं।

नकवी ने कहा कि ट्रिपल तलाक पर कानून प्रभावी (1 अगस्त 2019) होने के बाद ट्रिपल तलाक के 80 फीसदी केस कम हो गए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में इस कानून से पहले 63,000 केस दर्ज किए गए थे, लेकिन कानून लागू किए जाने के बाद इनकी संख्या गिरकर 221 रह गई। नकवी ने कहा कि बिहार में भी केवल 49 मामले सामने आए हैं। वहीं एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, ”यह कानून (ट्रिपल तलाक) असंवैधानिक है और सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी जा चुकी है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें