29 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमक्राईमनामाबेखौफ माफिया: 24 घंटे में तीन दिलेर गुजरात पुलिस अफसरों चढ़ाई गाड़ियां...

बेखौफ माफिया: 24 घंटे में तीन दिलेर गुजरात पुलिस अफसरों चढ़ाई गाड़ियां  

Google News Follow
चौबीस घंटे में तीन राज्यों में तीन दिलेर पुलिस अफसरों को ट्रक और डंपर से रौंद कर मार डाला गया। यह देश के लिए बड़ी खरनाक और गंभीर विचार करने वाली घटना है। मंगलवार को एक खबर आई थी कि हरियाणा के डीसीपी सुरेंद्र सिंह को खनन माफिया के एक डंपर से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया गया। जबकि उसी रात यानी मंगलवार को झारखंड की राजधानी रांची में एक महिला सब इंस्पेक्टर को एक वाहन चालक कुचल दिया यह घटना तब हुई जब महिला दरोगा  वाहनों की जांच कर रही थी और वाहन को रुकने का इशारा किया था। इसी तरह बुधवार को गुजरात के बोरसाड में एक पुलिस कांस्टेबल के ऊपर ट्रक चालक ने चढ़ा दिया जिससे उसकी मौत हो गई। तीनों घटना दिल दहलाने वाली है। साथ ही यह कानून व्यवस्था परभी सवाल खड़ा करती है। 24 घंटे में ये तीन घटनायें क्या इशारा कर रही हैं।

गौरतलब है कि बुधवार तड़के करीब 1 बजे कांस्टेबल किरण राज ने राजस्थान लाइसेंस प्लेट वाले एक संदिग्ध ट्रक को रोकने के लिए इशारा किया। लेकिन इस दौरान ट्रक चालक ने रुकने के  बजाय ट्रक की रफ्तार बढ़ा दी और उसे कुचल दिया। इस घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। वहीं इलाज के दौरान कांस्टेबल राज की मौत हो गई। आणंद के डीएसपी अजीत आर ने बताया कि ट्रक चालक की पहचान कर ली गई है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसी तरह, मंगलवार को हरियाणा में नूंह के पचगांव के पास खनन माफिया ने डीएसपी सुरेंद्र सिंह की डंपर से कुचलकर मार डाला। यह घटना उस समय हुई जब डीएसपी ने डंपर चालक को दस्तावेज चेक करने के लिए रुकने का इशारा किया, लेकिन, डम्पर चालक गाड़ी की रफ्तार तेज कर डीएसपी के ऊपर चढ़ा दिया।

जबकि, मंगलवार को ही झारखंड में रात में वाहन चेकिंग के दौरान महिला सब-इंस्पेक्टर संध्या टोपनो के ऊपर एक वाहन चालक गाड़ी को चढ़ा दिया जिससे उनकी मौत हो गई। संध्या टोपनो तुपुदाना में पुलिस एसआई के तौर पर तैनात थी। रांची पुलिस ने बताया कि आरोपी को वाहन के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस की पशु तस्करों के बारे में जानकारी मिली थी जिसके बाद जांच तेज कर दी गई थी ,इसी दौरान चेक पोस्ट से गुजरने वाले वाहनों की जांच कर रही थी।” जहां महिला दरोगा ने एक वाहन को रुकने का इशारा किया लेकिन वाहन चालक ने उन्हें रौंद कर फरार हो गया।

ये भी पढ़ें 

श्रीलंका के राष्ट्रपति होंगे विक्रमसिंघे, 134 वोट हासिल कर जीता चुनाव  

हरियाणा के बाद अब झारखंड में महिला सब-इंस्पेक्टर को कुचला 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें