अमेरिका और इज़राइल द्वारा ईरान पर किए गए बड़े सैन्य हमले के बाद पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर पहुंच गया है। इस हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अली ख़ामेनई की मौत की पुष्टि के बाद क्षेत्रीय हालात और अधिक संवेदनशील हो गए हैं। इसी बीच वरिष्ठ पटकथा लेखक और गीतकार जावेद अख्तर ने इस घटनाक्रम पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
रविवार ( 1 मार्च)को जावेद अख्तर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा,”मुझे लगता है कि इस बार ट्रंप और इज़राइल ने ज़्यादा ही कर दिया है क्योंकि अगर उन्हें यह हिम्मत करने और इराक के साथ ईरान जैसा करने दिया गया तो चीन दुनिया में अपनी पूरी क्रेडिबिलिटी खो देगा। नेतन्याहू और ट्रंप जैसे सभी गुंडों ने दूसरों को दीवार पर धकेल दिया है और आखिर में दूसरों के पास निर्णायक तरीके से रिएक्ट करने के अलावा कोई चारा नहीं छोड़ा।”
I think this time trump and Israel have over played there hand because if they are allowed to get away with this audacity and do an Iraq to Iran China will lose her total credibility in the world . Netanyahu and Trump like all the bullies have pushed others to the wall and…
— Javed Akhtar (@Javedakhtarjadu) March 1, 2026
अमेरिका और इज़राइल के संयुक्त हमले के बाद ईरान की ओर से जवाबी कार्रवाई की खबरें सामने आई हैं। तेहरान सहित ईरान के कई शहर धमाकों से गूंजते रहें, जबकि खाड़ी देशों में भी आपात अलर्ट जारी किए गए।
यह भी पढ़ें:
सोमवार को यूरोपीय यूनियन की सुरक्षा बैठक बुलाने पर सोशल मीडिया में घिरी उर्सुला वॉन डेर लेयेन
खामेनेई की मौत के बाद क्या ईरान लौट सकते हैं आखरी शाह के पुत्र?
