सेजल राउत और बतुल परेरा दोनों स्वप्निल पाटिल क्रिकेट अकादमी में व्यक्तिगत (पर्सनल) क्रिकेट प्रशिक्षण ले रही हैं। अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक एवं यूएई के पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर स्वप्निल प्रकाश पाटिल के मार्गदर्शन में दोनों खिलाड़ियों ने अपने खेल में लगातार सुधार किया है। इसी का परिणाम है कि उन्हें मुंबई विमेंस टी-20 लीग जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त हुआ।
इस उपलब्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रशिक्षक स्वप्निल प्रकाश पाटिल ने कहा, “सेजल और बतुल ने अपनी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता पर हमें गर्व है और हमें विश्वास है कि आने वाले समय में वे मुंबई के साथ-साथ भारतीय महिला क्रिकेट टीम का भी प्रतिनिधित्व करेंगी।”
इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर स्थानीय खेल प्रेमियों ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि वसई-वीरार क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण क्रिकेट प्रशिक्षण और अनुभवी कोचों के मार्गदर्शन से अनेक युवा खिलाड़ियों को बड़े स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है।
शीर्ष क्रम की बल्लेबाज़ सेजल किरण राउत और बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाज़ बतुल परेरा की इस सफलता ने वसई-वीरार के उभरते क्रिकेटरों को नई प्रेरणा दी है। साथ ही, स्वप्निल पाटिल क्रिकेट अकादमी ने एक बार फिर यह साबित किया है कि सही प्रशिक्षण, अनुशासन और अनुभवी मार्गदर्शन के दम पर स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाया जा सकता है।
2032 तक भारत की रिन्यूएबल ऊर्जा क्षमता तीन गुना बढ़ेगी: रिपोर्ट!



