34 C
Mumbai
Tuesday, March 24, 2026
होमदेश दुनियाअरुणाचल प्रदेश में चीन सीमा के पास दो जवान लापता

अरुणाचल प्रदेश में चीन सीमा के पास दो जवान लापता

भाजपा विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने शुक्रवार को सैनिक कॉलोनी स्थित राणा के घर का दौरा किया और उनके परिवार से मुलाकात की।

Google News Follow

Related

अरुणाचल प्रदेश में तैनात सेना के दो जवान गत 14 दिनों से लापता ​हैं| दोनों जवान 7वीं गढ़वाल राइफल्स के हैं और उत्तराखंड के रहने वाले हैं। उनके नाम हरेंद्र नेगी और प्रकाश सिंह राणा हैं। दोनों जवान 28 मई को लापता हो गए थे। उसके बाद से उन्हें कोई सूचना नहीं मिली है। हालांकि इस संबंध में सेना की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।​

​ 7वीं गढ़वाल राइफल्स के जवानों से ​संपर्क नहीं होने से दोनों जवानों के परिजन परेशान हैं। राणा के लापता होने के बाद उसकी पत्नी ममता और दो बच्चों अनुज (10) और अनामिका (7) सहित पूरा परिवार काफी चिंतित है। प्रकाश सिंह राणा की 29 मई को लापता होने की सूचना मिली थी। सेना के अधिकारियों ने राणा के परिवार को इसकी जानकारी दी थी।

राणा रुद्रप्रयाग जिले के ऊखीमठ के रहने वाले हैं। राणा की पत्नी ममता के मुताबिक उन्हें 9 जून को सेना की ओर से दूसरा फोन आया, जिसमें उन्हें बताया गया कि दोनों जवान नदी में डूब गए होंगे|​​

हालांकि इंडिया टुडे के मुताबिक, हरेंद्र नेगी की पत्नी पूनम नेगी ने कहा कि दोनों सिपाही नदी में गए और किसी को विश्वास नहीं हुआ|​​ हरेंद्र नेगी और उनकी पत्नी पूनम नेगी का एक साल का बच्चा है और उनकी शादी को अभी तीन साल ही हुए हैं। इस बीच, भाजपा विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने शुक्रवार को सैनिक कॉलोनी स्थित राणा के घर का दौरा किया और उनके परिवार से मुलाकात की।

यह भी पढ़ें-

15 जून को ​अयोध्या दौरा,​विपक्ष की बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे उद्धव ठाकरे

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,985फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें