30.2 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमदेश दुनियाअभिनेत्री श्रद्धा कपूर का भाई सिद्धांत कपूर ड्रग्स लेने के आरोप में...

अभिनेत्री श्रद्धा कपूर का भाई सिद्धांत कपूर ड्रग्स लेने के आरोप में गिरफ्तार

Google News Follow

अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर को ड्रग्स लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उन्हें बेंगलुरु में गिरफ्तार किया गया। उनके साथ कई और लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। ये लोग बेंगलुरु के एमजी रोड में पार्टी कर रहे थे। इससे पहले भी कई बॉलीवुड के अभिनेताओं का ड्रग्स केस में  नाम सामने आ चुका है।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने इसी पार्टी में छापेमारी कर 35 लोगों को गिरफ्तार किया था। जिनके सैंपल भेजे गए थे। जिसमें छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। हालांकि अभी यह साफ़ नहीं हुआ है कि ये लोग होटल में आकर ड्रग्स लिए थे या पहले से ही ड्रग्स लिए हुए थे।

वहीं, सिद्धांत कपूर की बात करें तो वह बॉलीवुड के फ्लॉप हीरो हैं। उन्होंने कई फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में भी हाथ आजमाया है लेकिन कामयाबी नहीं मिली। शक्ति कपूर के बेटे ने अपनी बहन श्रद्धा कपूर के साथ फिल्म हसीना पार्कर में भी दिखाई दिए थे लेकिन उन्होंने न फिल्म और न ही बॉलीवुड में कोई छाप छोड़ पाए। हालांकि, सिद्धांत कपूर का यह पहला मौका नहीं है। इससे पहले भी कई अभिनेता और अभिनेत्रियों का ड्रग्स केस में नाम चुका है। हाल ही में शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया गया था। साथ कई और लोग इसमें शामिल थे।

ये भी पढ़ें 

BSP चीफ मायावती और सतीश मिश्रा में फूट, ले सकते हैं बड़ा फैसला

अरुणाचल प्रदेश में चीन सीमा के पास दो जवान लापता

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें