31 C
Mumbai
Saturday, September 26, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमक्राईमनामालश्कर-ए-तोयबा का आदिल सहित 24 घंटे में 5 आतंकी ढेर ​

लश्कर-ए-तोयबा का आदिल सहित 24 घंटे में 5 आतंकी ढेर ​

आदिल पर्रे की मृत्यु के बाद 24 घंटे में मारे गए आतंकवादियों की संख्या 5 हुई है| इसी प्रकार इस वर्ष में  घाटी में मारे गए आतंकवादियों की संख्या 100 तक पहुंच गयी है| 

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों को आतंकवादियों के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी मिली है| कश्मीर के क्षेत्र में गत 24 घंटे में सेना ने लश्कर-ए-तोयबा सहित 5 आतंकवादियों को मार गिराया है| सेना और पुलिस की संयुक्त ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को यह सफलता मिली है|
हाल ही में हुए दो पुलिस हत्या में शामिल लश्कर-ए-तोयबा का आतंकी आदिल पर्रे भी इस ऑपरेशन में सुरक्षा बलों के हाथों ढेर हो गया | रविवार, 12 जून को पुलिस टीम के साथ सेना के जवानों का हुआ सर्च ऑपरेशन में मुठभेड़ में उसे ढेर किया गया| सेना और आतंकवादियों के बीच यह मुठभेड़ क्रिस्बल पालपोरा संगम क्षेत्र हुआ| सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि बीते 24 घंटों में ढेर हुए आतंकवादियों की संख्या 5 हुई है|

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है कि गंदरबल सेना का आतंकी आदिल पर्रे पुलिस दल की छोटी टीम पर हमला किया| पुलिस जवानों की जबावी कार्रवाई के दरम्यान उसे मार दिया गया| उसने जी एच हसन दर और सैफुल्ला कादरी की हत्या में शामिल था| इस बीच कल पुलवामा में सुरक्षा बालों ने तीन ​आतंकवादियों पकड़ने में कामयाबी हासिल की है| ये तीनों आतंकी लश्कर-ए- तोयबा संघटन के होने की जानकारी मिली है, जिनके नाम जुनैद, फाजिल अहमद भट और इरफान अहमद मलिक है|
कश्मीर में पुलिस, सुरक्षा बलों पर हमला और अन्य हिंसक घटनाओं ये आतंकी संलिप्त थे| इसी के साथ इनके पास भारी मात्रा में हथियार और शराब बरामद किया गया| आदिल पर्रे की मृत्यु के बाद 24 घंटे में मारे गए आतंकवादियों की संख्या 5 हुई है| इसी प्रकार इस वर्ष में घाटी में मारे गए आतंकवादियों की संख्या 100 तक पहुंच गयी है|
यह भी पढ़ें-

अरुणाचल प्रदेश में चीन सीमा के पास दो जवान लापता

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,243फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें