31 C
Mumbai
Saturday, September 26, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियारामलला के बाल स्वरूप प्रतिमा के लिए कर्नाटक से अयोध्या पहुंची दो...

रामलला के बाल स्वरूप प्रतिमा के लिए कर्नाटक से अयोध्या पहुंची दो शिलाएं

रामलला के बाल प्रतिमा के स्वरूप को लेकर चल रहा काम।

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

रामनगरी अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण तेज गति से चल रहा है। राम मंदिर के निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। वहीं मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के बन रहे भव्य मंदिर मे अगले साल मकर संक्रांति या आसपास के किसी शुभ मुहूर्त पर गर्भगृह में विराजमान किए जाने की योजना है।

वहीं रामलला की मूर्ति के लिए कर्नाटक के मैसूर से दो शिलाएं मंगलवार शाम अयोध्या पहुंची। इन शिलाओं को भी नेपाल के जनकपुर से आई शिलाओं के पास ही रामसेवक पुरम में रखा गया है। एक पत्थर श्याम रंग की है और दूसरा अंदर से पीला रंग का है। मैसूर से आईं शिलाओं का वैज्ञानिक वास्तु परीक्षण करेंगे। मूर्तिकला के विशेषज्ञ रामलला की मूर्ति के लिए सबसे बेहतर पत्थरों का चयन करेगी। रामलला के बाल स्वरूप मूर्ति के लिए कर्नाटक के मैसूर से दूसरी शिला के चयन के बाद प्रतिमा आकार लेगी।

ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के अनुसार शिलाओं के चयन के साथ रामलला की बाल सुलभ प्रतिमा के स्वरूप को लेकर भी काम चल रहा है। इसके लिए पहले रेखाचित्र और उसके बाद मिट्टी के मॉडल बनेंगे। इस बीच शिला का चयन होने के बाद उससे मूर्ति का निर्माण होगा। शालिग्राम पत्थर को बेहद पवित्र माना जाता है। यह एक किस्म का जीवाश्म होता है। शालिग्राम पत्थर को भगवान विष्णु का प्रतीक माना जाता है।

ये भी देखें 

50 साल बाद अयोध्या में राम मंदिर पर खतरा”​: तोगड़िया का बड़ा बयान​ !

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,238फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें