30 C
Mumbai
Friday, September 25, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमक्राईमनामामुर्तजा को गोरखनाथ मंदिर तक छोड़ने वालों तक पहुंची पुलिस, कई सवाल? ...

मुर्तजा को गोरखनाथ मंदिर तक छोड़ने वालों तक पहुंची पुलिस, कई सवाल?      

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange
गोरखनाथ मंदिर में पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासी के बारे में बड़ा खुलासा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मुर्तजा नेपाल गया था। इस संबंध में पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर मुर्तजा वहां किस लिए गया था। इसके अलावा जांच में यह भी पता चला है कि, गोरखनाथ मंदिर तक उसके दो साथी छोड़ने आये थे। पुलिस ने इन दोनों को गिरफ्तार भी किया है, इसके अलावा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी कर रही है।

जांच में सामने आया है कि मुर्तजा कई लोगों से चैट बॉक्स से बातचीत करता था, जिनमें कुशीनगर से दो,संत कबीर नगर एक और महराजगंज से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।  सवाल यह उठ रहा है कि मुर्तजा गोरखनाथ मंदिर तक कैसे पहुंचा। इसके अलावा उसको हथियार किसने मुहैया कराया। इसकी भी जांच की जा रही है। वहीं,  कहा जा रहा है कि महराजगंज में पकड़े गए दो युवकों ने मुर्तजा को गोरखनाथ मंदिर  तक छोड़ा था। इन दोनों युवकों को एटीएस अपनी हिरासत में ले लिया है और भी कुछ लोगों की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर छापा मारी की जा रही है।
गिरफ्तार किये गए में एक युवक मिनहाज है, जिस पर आरोप है कि वह अंसार गजवातुल हिन्द से जुड़ा हुआ। बताया जाता है कि मिनहाज को ब्रेनवॉश करने में महारत हासिल है। एटीएस मुर्तजा और मिनहाज के आपसी संबंधो की जांच पड़ताल में जुटी है। सवाल उठ रहा है कि क्या मिनहाज ही मुर्तजा का ब्रेनवाश किया।

ये भी पढ़ें

कर्नाटक में मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर को हटाने की मांग, वरना…   

पुलिसकर्मी ने बिंदी लगाने पर महिला को किया परेशान, कड़ी सजा देने की मांग    

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,259फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें