28 C
Mumbai
Wednesday, February 25, 2026
होमदेश दुनियाऑपरेशन 'व्हाइट बॉल' में भारत की जीत हेतु उज्जैन बगलामुखी धाम हवन! 

ऑपरेशन ‘व्हाइट बॉल’ में भारत की जीत हेतु उज्जैन बगलामुखी धाम हवन! 

देशभर में कई स्थानों पर भारत की जीत के लिए पूजा-अर्चना की जा रही है। उज्जैन के बगलामुखी धाम में मिर्ची हवन किया गया। 

Google News Follow

Related

भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को दुबई में एशिया कप 2025 का फाइनल खेला जाना है। फैंस को उम्मीद है कि टीम इंडिया ही इस मुकाबले को जीतेगी। देशभर में कई स्थानों पर भारत की जीत के लिए पूजा-अर्चना की जा रही है। उज्जैन के बगलामुखी धाम में मिर्ची हवन किया गया।

मंदिर के पुजारी कर्मवीर नाथ ने आईएएनएस से कहा, “भारत की जीत के लिए मां बगलामुखी की पूजा की गई। भारत-पाकिस्तान के बीच फाइनल में दिलचस्प मुकाबला होने वाला है। यहां जब-जब हवन होता है, तो विजय की प्राप्ति होती है।” इस दौरान वेदपाठी हाथों में भारतीय खिलाड़ियों के पोस्टर लिए नजर आए। मिर्ची यज्ञ शत्रु विनाश के लिए शक्तिशाली माना जाता है।

वहीं, दूसरी ओर एशिया कप फाइनल को लेकर जम्मू-कश्मीर में भी उत्साह का माहौल है। रविवार सुबह वेद मंदिर के विद्यार्थियों ने भारतीय टीम की जीत के लिए मंत्रों का उच्चारण किया।

आईएएनएस से बातचीत में एक वेदपाठी ने कहा, “पहले हमारे सैनिकों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में पाकिस्तान को खदेड़ा था और अब भारतीय टीम बल्लेबाजी और गेंदबाजी से पाकिस्तान को पूरी तरह परास्त करेगी। पाकिस्तान में एक बार फिर टीवी टूटेंगे और भारतीय टीम एशिया कप भारत लेकर आएगी।”

भारत ने एशिया कप 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ दो मुकाबले जीते हैं। टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज में इस टीम को 7 विकेट से शिकस्त दी थी, जिसके बाद सुपर-4 मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया।

दूसरी ओर, पाकिस्तान की टीम ने इस संस्करण में जिन दो मुकाबलों को गंवाया, वो दोनों ही मैच भारत के खिलाफ खेले गए थे।

भारत ने एशिया कप 2025 में अब तक सभी 6 मैच अपने नाम किए हैं। ऐसे में भारतीय टीम के हौसले बुलंद हैं। फैंस को उम्मीद है कि भारत ही इस खिताबी मैच को अपने नाम करेगा। दोनों देशों के बीच टी20 फॉर्मेट के एशिया कप में पहली बार फाइनल खेला जा रहा है।

यह भी पढ़ें-

मुंबई जेल में हड़कंप: कैदी ने अधिकारी पर किया हमला, एफआईआर दर्ज!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,136फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें