27 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमदेश दुनियादुबई के शेख ने अपनी छटवीं बीवी को दिया तलाक, इतने करोड़ में...

दुबई के शेख ने अपनी छटवीं बीवी को दिया तलाक, इतने करोड़ में हुआ सेटलमेंट 

Google News Follow

दुबई के किंग शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने अपनी सबसे छोटी और छटवीं पत्नी से तलाक ले लिया। इसके बदले में उन्हें करीब 5500 करोड़ रुपये राजकुमारी हया को देने होंगे। बताया जा रहा है कि ब्रिटिश क़ानूनी इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा सेटलमेंट है। यह आदेश ब्रिटिश हाई कोर्ट ने दिया है।

 कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि राजकुमारी और उनके बच्चों के सुरक्षा के लिए खास इंतजाम करने होंगे। ब्रिटेन में उन्हें  सुरक्षा की जरूरत है। खबरों में कहा गया है कि राजकुमारी को 2500 करोड़ रूपये एक ही बार दिया जाना है। जबकि 2900 करोड़ रूपये बैंक में उनके बच्चों के लिए सुरक्षित रखें जाएंगे। वहीं, बच्चों के बड़े होने पर 112 करोड़  हर साल देने होंगे। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि राजकुमारी हया ने  इस सेटलमेंट के लिए 14 हजार करोड़ रूपये की मांग की थी।
गौरतलब है कि, राजकुमारी हया ने शेख से 2004 में निकाह किया था। राजकुमारी हया का यह दूसरा निकाह था। शेख ने राजकुमारी हया को 2019 में तलाक दिया था। तलाक की वजह अवैध संबंध बताया जा रहा है। खबरों के अनुसार राजकुमारी का अपने ही बॉडीगार्ड के साथ अवैध संबंध था और उसको उन्होंने 7.5 मिलियन डॉलर भी दिए थे। शेख को जब राजकुमारी के अवैध संबंध की जानकारी मिली तो उन्होंने तलाक दे दिया।

ये भी पढ़ें

पाक मंदिर में तोड़फोड़ पर भड़के क्रिकेटर दानिश कनेरिया  

पाकिस्तान में हिन्दुओं पर अत्याचार, सरेआम महिला का किया अपहरण   

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें