28.4 C
Mumbai
Thursday, November 5, 2026
होमदेश दुनियाUkraine Attack: विश्व का सबसे बड़ा विमान 'मरिया' नष्ट

Ukraine Attack: विश्व का सबसे बड़ा विमान ‘मरिया’ नष्ट

रूस ने भले ही हमारे मरिया को नष्ट कर दिया हो, लेकिन वे कभी भी एक मजबूत, स्वतंत्र और लोकतांत्रिक यूरोपीय राज्य के हमारे सपने को नष्ट नहीं कर पाएंगे ।

Google News Follow

यूक्रेन पर हमला करने वाली रूसी सेना ने दुनिया के सबसे बड़े विमान को नष्ट कर दिया है । यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने बताया कि दुनिया के सबसे बड़े विमान को आज रूसी सैनिकों ने कीव के पास एक हवाई क्षेत्र में नष्ट कर दिया । विमान एएन-225 ‘मरिया’ (AN-225 ‘Mriya’), जिसका यूक्रेनी में अर्थ ‘सपना’ है, यूक्रेनी एयरोनॉटिक्स कंपनी एंटोनोव ने बनाया था । यह दुनिया के सबसे बड़े कार्गो विमान के रूप में पहचाना जाता था ।

कीव के बाहर होस्टोमेल हवाई अड्डे पर इस विमान को रूस ने गोलाबारी करके कथित तौर पर जला दिया । विमान के नष्ट होने पर शोक व्यक्त करते हुए यूक्रेन ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया । ‘दुनिया के सबसे बड़े विमान मरिया’ (द ड्रीम) को रूसी सेना ने नष्ट कर दिया । हम विमान का पुनर्निर्माण करेंगे. हम एक मजबूत, स्वतंत्र और लोकतांत्रिक यूक्रेन के अपने सपने को पूरा करेंगे’ ।

ट्वीट के साथ यूक्रेन ने विमान की एक तस्वीर भी पोस्ट की है, जिस पर लिखा है, ‘उन्होंने सबसे बड़े विमान को जला दिया, लेकिन हमारा मरिया कभी नष्ट नहीं होगा’। दिमित्रो कुलेबा ने भी इस बारे में ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ‘यह दुनिया का सबसे बड़ा विमान था, एएन-225 ‘मरिया’ (यूक्रेनी में ‘सपना’)।रूस ने भले ही हमारे मरिया को नष्ट कर दिया हो,लेकिन वे कभी भी एक मजबूत, स्वतंत्र और लोकतांत्रिक यूरोपीय राज्य के हमारे सपने को नष्ट नहीं कर पाएंगे। गौरतलब है कि गुरुवार को हमला शुरू करने के बाद से रूस कई यूक्रेनी शहरों पर क्रूज मिसाइलें दाग रहा है।

यह भी पढ़ें-

यूक्रेन- रूस War: जानें क्‍या है नास्‍त्रेदमस की भविष्यवाणी !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें