29.7 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमदेश दुनियारूस के ताबड़तोड़ हमलों से फिर दहला यूक्रेन

रूस के ताबड़तोड़ हमलों से फिर दहला यूक्रेन

रूस- यूक्रेन युद्ध को नौ महीने पूरे हो चुके हैं

Google News Follow

रूस- यूक्रेन युद्ध के 9 महीने बाद भी रूसी राष्ट्रपति पुतिन कि तरफ से युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। यूक्रेन द्वारा क्रीमिया ब्रिज पर हमले के बाद से ही रूस नए सिरे से यूक्रेन पर आक्रमण कर रहा है। बता दें कि अभी हाल ही में कुछ समय पहले रूस ने कई मिसाइले यूक्रेन की राजधानी कीव पर दागी थीं, जिससे दर्जनों लोग इस हमलों में मारे गए थे। इस हमले के बाद विश्व समुदाय ने भी पुतिन की आलोचना की थी। हालांकि अब एक बार पुनः रूस ने यूक्रेन में कीव, खारकीव और अन्य प्रमुख शहरों को निशाना बनाते हुए सोमवार की सुबह ताबड़तोड़ हमला किया। इस तरह के हमलों से यूक्रेन के इन शहरों में पानी और बिजली की आपूर्ति बाधित हुई है। हालांकि यह पहली बार नहीं है, रूस की रणनीति के परिणामस्वरूप पहले से ही यूक्रेन के बड़े हिस्से बिजली कटौती का सामना कर रहे हैं।

वहीं यूक्रेन के प्रधानमंत्री डेनिस श्यामल ने कहा कि रूसी मिसाइलों और ड्रोनों ने 10 यूक्रेनी क्षेत्रों को निशाना बनाया और 18 बुनियादी ढांचों को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिनमें से ज्यादातर ऊर्जा संयंत्र थे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यदि यूक्रेनी सेना ने ज्यादातर रूसी मिसाइलों को नष्ट नहीं किया होता तो हमले के परिणाम बेहद गंभीर हो सकते थे। यूक्रेन द्वारा कथित तौर पर इस सप्ताहांत काला सागर में रूसी बेड़े पर किए गए ड्रोन हमले को लेकर जवाबी कार्रवाई के रूप में रूस के इन हमलों को देखा जा रहा है। वहीं यूक्रेन ने इन हमलों के आरोपों से पूरी इंकार किया है।

यूक्रेन की राजधानी कीव के कई हिस्सों में तड़के धमाकों की तेज आवाजें सुनी गयीं। शहर में इस दौरान करीब तीन घंटे तक हवाई हमलों के खतरे के सायरन बजते रहे। हमलों के कारण यूक्रेन की राजधानी के एक हिस्से में बिजली व पानी की आपूर्ति ठप्प है। जबकि यहाँ रहने वाले करीब 80 प्रतिशत लोगों को पानी की आपूर्ति बाधित हुई है। जिसके बाद वहाँ के लोगों को निकटतम पंप रूम और बिक्री केंद्रों से पानी खरीद कर भंडारण करने के लिए कहा गया है। हमलों को देखते हुए कीव के उत्तर में बड़ी संख्या में सैनिकों को तैनात किया गया है। हमलों में यूक्रेन के अन्य क्षेत्रों में भी विस्फोट होने की सूचना मिली थी। विन्नित्सिया में एक रूसी मिसाइल को मार गिराया गया। यह मिसाइल रिहायशी इलाकों पर गिरी, परिणामस्वरूप इमारतों को क्षति हुई लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ।

ये भी देखें 

परमाणु अभ्यास में ब्रिटेन और अमेरिका को दुनिया के नक्शे से मिटाने की तैयारी में पुतिन

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें