31 C
Mumbai
Thursday, April 16, 2026
होमदेश दुनियाUkraine War: पाबंदियों से बड़ा फायदा उठाने की तैयारी में भारत, रूस...

Ukraine War: पाबंदियों से बड़ा फायदा उठाने की तैयारी में भारत, रूस से खरीदेगा सस्ता तेल

यूक्रेन संकट के बाद दुनिया में कच्चे तेल की कीमतों में 40 फीसदी तक का इजाफा हो गया है तो दूसरी तरफ रूस सस्ते में कच्चा तेल बेचने को मजबूर है।

Google News Follow

Related

यूक्रेन पर हमले के बाद से अमेरिका समेत कई पश्चिमी देशों ने रूस पर कड़ी आर्थिक पाबंदियां लगा दी हैं। अमेरिका ने रूसी तेल के आयात पर रोक लगा दी है।ऐसे में रूस अपने कच्चे तेल एवं अन्य सामान को दुनिया में बेचने के लिए संघर्ष कर रहा है।

रूस ने अपने मित्र देश भारत से ऐसी स्थिति में संपर्क किया है। इसे लेकर भारतीय अधिकारियों का कहना है कि सरकार रूस से डिस्काउंट प्राइस पर क्रूड ऑयल एवं अन्य चीजों को खरीदने पर विचार कर रही है। दो भारतीय अधिकारियों ने कहा कि रूस ने इन चीजों की डील रुपये-रूबल में करने की बात कही है।

भारत अपनी जरूरत का 80 फीसदी तेल आयात करता है।इसमें से महज 2 से 3 फीसदी की खरीदी रूस से होती रही है।लेकिन एक तरफ यूक्रेन संकट के बाद दुनिया में कच्चे तेल की कीमतों में 40 फीसदी तक का इजाफा हो गया है तो दूसरी तरफ रूस सस्ते में कच्चा तेल बेचने को मजबूर है।

भारत सरकार चाहती है कि यूक्रेन संकट के चलते कच्चे तेल की बढ़ी महंगाई का उस पर असर न हो​​। इसी रणनीति के चलते वह रूस से सस्ता तेल खरीदने की योजना तैयार कर रही है। इससे महंगाई के दौर में सरकार को तेल पर अपने खर्च को सीमित करने में मदद मिलेगी।

भारत सरकार के एक अधिकारी ने कहा, ‘रूस की ओर से तेल एवं अन्य चीजों को भारी डिस्काउंट पर ऑफर किया जा रहा है। हमें इसकी खरीद में कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन टैंकर, इंश्योरेंस कवर समेत कई चीजों पर ध्यान देना है। एक बार इन मुद्दों का हल निकल जाए तो फिर हम खरीद पर आगे बढ़ेंगे।

दुनिया के कई देशों ने प्रतिबंधों के बाद से रूस से तेल खरीदने से इनकार कर दिया है। लेकिन भारतीय अधिकारियों का कहना है कि इन प्रतिबंधों का असर आयात पर नहीं होगा। अधिकारी ने कहा कि फिलहाल रुपये-रूबल में ट्रेड का मेकेनिज्म तैयार किया जा रहा है।

​​यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: खुली भारतीय किसानों की किस्मत, MSP से ज्‍यादा मिल रहा मूल्य

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,189फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें