पुलिस ने आयशा और जैनब को पकड़ने की घेराबंदी,जाने कहां होने का संदेह      

शाइस्ता परवीन और जैनब फातिमा  हटवा और मरियाडीह में किसी स्थान पर छिपी हुई हैं। जिसकी वजह से पुलिस ने इन इलाकों की घेराबंदी कर रखा है।

पुलिस ने आयशा और जैनब को पकड़ने की घेराबंदी,जाने कहां होने का संदेह      

उमेश पाल हत्याकांड में यूपी एसटीएफ को तीन महिलाओं की तलाश है। इन महिलाओं में एक अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन, दूसरी अतीक की बहन आयशा नूरी और तीसरी अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा शामिल है। उमेश पाल की हत्या के बाद से ये तीनों फरार है। पुलिस को अब तक इनके सुराग नहीं लगे हैं। सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि फातिमा और नूरी एक साथ रह रही हैं।

 बताया जा रहा है कि आयशा नूरी और जैनब फातिमा हटवा और मरियाडीह में किसी स्थान पर छिपी हुई हैं। जहां आयशा नूरी और जैनब फातिमा रह रही हैं। जिसकी वजह से पुलिस ने इन इलाकों की घेराबंदी कर रखा है। बताया जा रहा है कि इन इलाकों में पुलिस इन्हें पकड़ने के लिए छापा भी मारा था। लेकिन वे हाथ नहीं आई। कहा जा रहा है कि आयशा नूरी और जैनब फातिमा को पकड़ने के लिए पुलिस ने मुखबिरों का जाल बिछाया हुआ है।
 कहा जा रहा है कि अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा पर कोई आपराधिक मामला नहीं है। लेकिन शाइस्ता परवीन और जैनब फातिमा वे शख्स हैं जो अतीक और उसके भाई के काले कारनामों को जानती हैं। बताया जा रहा है कि शाइस्ता परवीन और जैनब फातिमा माफिया भाइयों की काली कमाई और अवैध सम्पतियों के बारे में जानती हैं साथ यही उसका खुलासा कर सकती हैं।
ये भी पढ़ें 

राहुल गांधी ने US में बताया किस वजह से आप का नहीं कर रहे सपोर्ट 

विपक्ष में मतभेद,कांग्रेस के साथ गेम

Exit mobile version