25 C
Mumbai
Friday, November 27, 2026
होमदेश दुनियाभारत जोड़ो" यात्रा: 'ध्वज से भी बड़ा संन्यासी', राहुल पर उठे सवाल?

भारत जोड़ो” यात्रा: ‘ध्वज से भी बड़ा संन्यासी’, राहुल पर उठे सवाल?

यह कट आउट राष्ट्रीय ध्वज से बड़ा होने के कारण सोशल मीडिया पर राहुल गांधी को ट्रोल किया जा रहा है|

Google News Follow
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने “भारत जोड़ो” यात्रा निकाली है| यह यात्रा दक्षिण भारत से शुरू हुई और अब श्रीनगर पहुंच गई है। राहुल गांधी ने आज (रविवार) दोपहर 12 बजे श्रीनगर के लाल चौक पर भारत का राष्ट्रीय ध्वज फहराया। राहुल गांधी के राष्ट्रीय ध्वज फहराते ही कांग्रेस के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी जोर शोर से जश्न मनाया। राहुल के तिरंगा फहराने की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं।

राहुल गांधी के लाल चौक पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार तैयारी की थी। जिस स्थान पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया था, वहां राहुल गांधी का एक बड़ा कटआउट भी लगाया गया था। यह कट आउट राष्ट्रीय ध्वज से बड़ा होने के कारण सोशल मीडिया पर राहुल गांधी को ट्रोल किया जा रहा है| साथ ही सोशल मीडिया पर यह सवाल उठाया जा रहा है कि कांग्रेस ने राष्ट्रीय ध्वज से बड़ा कट आउट राहुल गांधी का क्यों लगाया है|

राहुल गांधी के लाल चौक पर तिरंगा फहराने के बाद उनकी तस्वीर और वीडियो ट्विटर पर शेयर किया गया । इस ट्वीट पर निगेटिव कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं| एक यूजर का कमेंट है, “ये तो अच्छी बात है लेकिन राहुल गांधी का फ्लेक्स राष्ट्रीय ध्वज से बड़ा क्यों है?” जबकि एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘ध्वज से भी बड़ा संन्यासी’।
इसी बीच एक यूजर ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और राहुल गांधी के तिरंगा फहराने की तस्वीर शेयर की है। यूजर ने दावा किया है कि यह फोटो तब की है जब नेहरू ने लाल चौक पर तिरंगा फहराया था।
यह भी पढ़ें-

मुंबई में ‘हिंदू जन जागरूकता मोर्चा’,लव जिहाद​ और धर्मांतरण के खिलाफ कानून की मांग !

 

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें