28 C
Mumbai
Tuesday, August 18, 2026
होमदेश दुनियाकेंद्रीय कानून मंत्री ने की मुख्य न्यायाधीश की तारीफ, जानिए क्या कहा?

केंद्रीय कानून मंत्री ने की मुख्य न्यायाधीश की तारीफ, जानिए क्या कहा?

किरेन रिजिजू ने ट्वीट कर कहा, 'दिल को छू लेने वाली कार्रवाई की।'

Google News Follow

Related

रविवार को देश के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ के एक फैसले की केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने जमकर तारीफ की। दरअसल एक व्यक्ति को बीमारी की वजह से लिखने में काफी तकलीफ थी, इस पर युवक ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर उत्तराखंड प्रशासनिक सेवा की परीक्षा के लिए एक लेखक ले जाने की इजाजत देने की अपील की थी। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया, उसे लेकर ही केंद्रीय कानून मंत्री ने मुख्य न्यायाधीश की तारीफ की।

किरेन रिजिजू ने एक ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि ‘यह माननीय जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने दिल को छू लेने वाली कार्रवाई की है। दिव्यांग उम्मीदवार को लेखक की सुविधा देकर उत्तराखंड के न्यायिक सेवा की परीक्षा में एक उसे बड़ी राहत दी है। एम्स ने उसके दिव्यांगता के सर्टिफिकेट दिया था जिस पर जरूरतमंद व्यक्ति को समय पर न्याय मिलना बेहद संतोषजनक है।’

बता दें कि उत्तराखंड के उम्मीदवार धनंजय कुमार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर परीक्षा के लिए लेखक ले जाने की इजाजत देने की मांग की थी। लेकिन उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन ने उसकी याचिका को खारिज कर दिया है। जिसके बाद उसने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। याचिकाकर्ता ने याचिका के साथ एम्स अस्पताल द्वारा जारी सर्टिफिकेट भी पेश किया, जिसमें उसकी बीमारी और लिख ना पाने की समस्या की पुष्टि की गई थी। मुख्य न्यायधीश डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस पीएस नरसिम्हा वाली पीठ ने उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन और उत्तराखंड सरकार को नोटिस जारी कर इसका जवाब मांगा है और साथ ही याचिकाकर्ता को परीक्षा में लेखक ले जाने की अनुमति दे दी है।

ये भी देखें 

सेल्फी विद डॉटर अभियान, पीएम मोदी ने की सुनील जागलान की तारीफ

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,669फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
328,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें