27 C
Mumbai
Tuesday, September 22, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियाभारत ने जीती एक और जंग: देश में लगे 90 करोड़ से...

भारत ने जीती एक और जंग: देश में लगे 90 करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

नई दिल्ली। भारत ने कोरोना के खिलाफ एक और जंग जीत ली है। भारत में लगाए जा रहे तेजी से टीका का एक और रिकॉर्ड बनाया है। भारत ने टीकाकरण में 90 करोड़ का आंकड़ा पर कर लिया है।  स्वास्थ्य मंत्री ने इस संबंध की जानकारी दी। उन्होंने शनिवार को बताया कि भारत ने टीकाकरण का आंकड़ा 90 करोड़ के पार कर लिया है।

स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट कर कहा कि भारत ने कोरोना वैक्सीनेशन में 90 करोड़ का लैंडमार्क पार कर लिया है। उन्होंने लिखा, ‘शास्त्री जी ने ‘जय जवान- जय किसान’ का नारा दिया था औ श्रद्धेय अटल जी ने ‘जय विज्ञान’ जोड़ा और मोदी दी ने ‘जय अनुसंधान’ का नारा दिया। आज अनुसंधान का परिणाम यह कोरोना वैक्सीन है।#JaiAnusandhan’। बता दें कि भारत में अभी कोविशील्ड, कोवैक्सीन और स्पूतनिक-वी के टीके दिए जा रहे हैं और वह भी केवल 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को दिए जा रहे है।
इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया था कि आज पिछले 24 घंटे में  69 लाख 33 हजार 838 टीके लगाये गये। प्रतिदिन औसतन 60 लाख टीके लगाये जा रहे हैं। मंत्रालय ने कहा कि आज सुबह सात बजे तक कुल 89 करोड़ 74 लाख 81 हजार 554 कोविड टीके दिये जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 25 हजार 455 रोगी संक्रमण से मुक्त हुए हैं।
अभी तक तीन करोड़ 30 लाख 68 हजार 599 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 97.86 प्रतिशत  है। हालांकि, दोपहर होते-होते यह आंकड़ा 90 करोड़ पार कर गया। सरकारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में 24 हजार से अधिक के कोरोना के मामले सामने आये हैं। वहीं , देश में 273,889 कोरोना से संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,315फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें