28 C
Mumbai
Thursday, November 19, 2026
होमदेश दुनियाकेंद्रीय मंत्री पटेल का दावा, केजरीवाल तिरंगे का उपयोग सजावट के लिए...

केंद्रीय मंत्री पटेल का दावा, केजरीवाल तिरंगे का उपयोग सजावट के लिए कर रहे हैं  

Google News Follow
नई दिल्ली। केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने दावा किया है कि दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल जब टेलीविजन पर प्रेस वार्ता करते है तो ऐसा लगता है कि उनके पीछे लगाया गया राष्ट्रीय ध्वज केवल सजावट के लिए उपयोग किया गया है। उन्होंने केजरीवाल पर भारतीय ध्वज संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। केंद्रीय मंत्री ने केजरीवाल को पत्र लिखा है।
पत्र में उन्होंने कहा है कि प्रदर्शित झंडों में हरी धारियों को विकृत और बड़ा किया गया था और सफेद को कम किया गया था। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से मैं अरविंद केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस देख रहा था और देखा कि उनके पीछे हरी झंडों की धारी बढ़ी हुई है। यह राष्ट्रीय ध्वज के चित्रण पर नियमों के अनुसार नहीं है। झंडे की मर्यादा बनाए रखने के लिए मैंने उन्हें पत्र लिखा है।
For last few days,I was watching CM Arvind Kejriwal’s press conferences & noticed that green stripe of flags behind him are enlarged. It’s not in accordance with rules on depiction of national flag. I’ve written a letter to him, to maintain decorum of flag:Union Min Prahlad Patel pic.twitter.com/hwtN2EFWHH

— ANI (@ANI) May 28, 2021


पटेल ने इस मुद्दे को लेकर दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल को लिखे अपने पत्र में कहा है कि अरविंद केजरीवाल जब भी टीवी चैनल पर संबोधन करते हैं तो उनकी कुर्सी के पीछे लगे राष्ट्रीय ध्वज के स्वरूप पर बेबस ही ध्यान चला जाता है, क्योंकि वह मुझे अपनी गरिमा एवं संवैधानिक स्वरूप से भिन्न प्रतीत होता है। राष्ट्रीय ध्वज को सजावट के लिए जैसे तैयार करके लगाया गया है बीच के सफेद हिस्से को कम करके हरे हिस्से को जोड़ दिया गया लगता है, जो भारत सरकार के गृह मंत्रालय के द्वारा निर्दिष्ट भारत झंडा संहिता में उल्लिखित भाग 1 के 1.3 में दिए गए मानकों का प्रयोग नहीं दिखाई देता है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से जाने-अनजाने में ऐसे कृत्य की अपेक्षा नहीं करते हुए इस ओर आपका ध्यानाकर्षण चाहता हूं।

केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री ने अपने पत्र में कहा है मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जिस तरह से झंडा लगाया जाता है, उससे लगता है कि राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान देने की बजाय उसका उपयोग सजावट के लिए किया जा रहा है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें