29.9 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमदेश दुनियाUN की रिपोर्ट में दावा, अलकायदा ने कश्मीर के लिए तैयार किये...

UN की रिपोर्ट में दावा, अलकायदा ने कश्मीर के लिए तैयार किये 200 आतंकी   

यूनाइटेड नेशन  की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अल कायदा भारत के जम्मू कश्मीर  बांग्लादेश, म्यांमार में अपनी पैठ बनाने की कोशिश में है। 

Google News Follow

अल कायदा भारत के जम्मू कश्मीर बांग्लादेश, म्यांमार में आतंक मचाने की कोशिश में है। यूनाइटेड नेशन (यूएन) की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि अल कायदा भारत के जम्मू कश्मीर बांग्लादेश, म्यांमार में अपनी पैठ बनाने की कोशिश में है। माना जा रहा है कि अफगानिस्तान में तालिबान के आने बाद इस संगठन को मजबूती मिली है। बताया जा रहा है कि इस संगठन के तालिबान में 400 से ज्यादा आतंकी तैनात हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जम्मू कश्मीर और बांग्लादेश में अलकायदा एक अलग ग्रुप के साथ काम करता है, जिसका नाम AQIS बताया जा रहा है। इस ग्रुप का नेतृत्व ओसामा महमूद कर रहा है। यूनाइटेड नेशन की रिपोर्ट  में बताया गया है कि भारतीय उपमहाद्वीप में लगभग इस संगठन के 200 से ज्यादा आतंकी है। रिपोर्ट के अनुसार AQIS को अलकायदा जम्मू कश्मीर बांग्लादेश म्यांमार में नए रूप में स्थापित करने की कोशिश कर रहा है।

बताया जा रहा है कि AQIS पाकिस्तान के तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान यानी टीटीपी से जुडने की कोशिश में है। टीटीपी पाकिस्तान में सत्ता हासिल करने की भी मंशा रखता है। अनुमान लगाया जा रहा है कि अफगानिस्तान के तर्ज पर यह ग्रुप भी पाकिस्तान की सत्ता हथियाना चाहता है। इसके अलावा अलकायदा के आतंकी इस्लामिक स्टेट खोरसान  प्रांत के साथ भी जाने को तैयार हैं। बता दें कि  AQIS की शुरुआत 2014 में पूर्व अलकायदा के चीफ आयमान जवाहिरी ने की थी।

ये भी पढ़ें 

 

मणिपुर वायरल वीडियो: CBI करेगी जांच, राज्य की समस्या ऐसे सुलझेगी!  

ज्ञानवापी परिसर का ASI सर्वे पर रोक, 3 अगस्त को आएगा फैसला   

सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश उदय ललित को सोलापुर विश्वविद्यालय लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें