28 C
Mumbai
Thursday, November 19, 2026
होमदेश दुनियाUP: आसमानी तपिस ने बढ़ाई मुश्किलें, कई जिलों में रेड अलर्ट, 6...

UP: आसमानी तपिस ने बढ़ाई मुश्किलें, कई जिलों में रेड अलर्ट, 6 की मौत!

Google News Follow

उत्तर प्रदेश में मई सबसे तपने वाला महीना के रूप में जाने जायेगा| यही नहीं प्रदेश में झांसी जिले में 48.1 डिग्री सेल्सियस तापमान चढ़ा हुआ है| 132 वर्ष पुराने रिकॉर्ड को मई का महीना भीषण गर्मी के रूप दर्ज किया गया है| वही आगरा में भी चढ़ते पारा ने अपने 26 वर्ष पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिया है| प्रदेश में दूसरा सबसे गर्म शहर के रूप में 47.8 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले 27 मई 1998 में आगरा का अधिकतम तापमान 48.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था।

47 डिग्री सेल्सियस के साथ मथुरा-वृंदावन व एटा दूसरे स्थान पर रहे। एटा में पीआरडी जवान बेहोश होकर गिरा जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। कासगंज में 45.6 डिग्री सेल्सियस, फिरोजाबाद में 45 व मैनपुरी का अधिकतम तापमान 43.6डिग्री सेल्सियस रहा। तपते बुंदेलखंड में भीषण गर्मी की चपेट में आकर छह लोगों की मौत हो गई।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह व मो. दानिश के मुताबिक, फिलहाल दो दिन गर्मी से राहत के कोई आसार नहीं हैं। मई के अंतिम दिन में पारे में गिरावट शुरू होगी। लखनऊ में इससे अधिक गर्मी वर्ष 2019 की मई में पड़ी थी। उस समय पारा 44.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था। 

कई शहरों में रहा न्यूनतम तापमान: कई शहरों में न्यूनतम तापमान 30डिग्रीसेल्सियस के पार हो गया। हरदोई, लखीमपुर खीरी, वाराणसी बहराइच, प्रयागराज और लखनऊ में न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्रीसेल्सियस से 31.8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। मौसम विभाग के मुताबिक 29 मई तक फिलहाल मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा, 30 मई से तापमान में बदलाव शुरू होगा।

सबसे गर्म शहर (शहर का तापमान): कानपुर 47.6डिग्री सेल्सियस, वाराणसी 43.2डिग्री सेल्सियस, मेरठ 43.7डिग्री सेल्सियस, बरेली 43.8डिग्री सेल्सियस, फुरसतगंज 44.4डिग्री सेल्सियस, हरदोई 44.5डिग्री सेल्सियस, प्रयागराज 44.6डिग्री सेल्सियस, अलीगढ़  44.8डिग्री सेल्सियस, इटावा 45डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है|

रेड अलर्ट जिले: गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाके में भीषण लू चलने के आसार हैं। वही विभाग की ओर से हीट स्ट्रोक के खतरे बढ़ जाते हैं। देर तक धूप में रहने से बचें।

प्रदेश की राजधानी में भी चढ़ा पारा: प्रदेश के अन्य शहरों की तरह राजधानी भी भीषण गर्मी झेल रही है। सोमवार को इस सीजन का सर्वाधिक गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि रात का पारा 31.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले 18 मई को दिन का तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था। 

यह भी पढ़ें-

मिजोरम में भारी बारिश के कारण ढही खदान, सात की मौत; नदियों का स्तर भी बढ़ा!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें