30.6 C
Mumbai
Wednesday, May 20, 2026
होमक्राईमनामाUP: दुष्कर्म का आरोपी, बुलडोजर के खौफ से किया सरेंडर

UP: दुष्कर्म का आरोपी, बुलडोजर के खौफ से किया सरेंडर

घर ढहाए जाने के डर से पुलिस की गिरफ्त में आ गया। इसके बाद से सरेंडर की यह घटना पुलिस और पब्लिक में चर्चा में है।

Google News Follow

Related

योगी बाबा का खौफ अपराधियों के सिर चढ़कर बोल रहा है। इसकी जीती जागती मिसाल प्रतापगढ़ में देखने को मिली है, जहां एक महिला से दुष्कर्म करने का आरोपी युवक बुलडोजर के भय से पुलिस की पकड़ में आया। पुलिस के अनुसार फरार युवक के घर के सामने रविवार की रात्रि बुलडोजर खड़ा कर दिया था। घर ढहाए जाने के डर से पुलिस की गिरफ्त में आ गया। इसके बाद से सरेंडर की यह घटना पुलिस और पब्लिक में चर्चा में है।

प्रतापगढ़ जिले के अंतू क्षेत्र स्थित एक बाजार की रहने वाली 35 वर्षीय महिला का पति अहमदाबाद में टेलरिंग का काम करता है। महिला शुक्रवार की शाम पति के साथ प्रतापगढ़ जंक्शन पर पहुंची। उसे शनिवार सुबह अहमदाबाद के लिए ट्रेन पकड़नी थी। शनिवार भोर में महिला रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित शौचालय गई थी।

इसी बीच पास में रहने वाला शुभम मोदनवाल उर्फ अन्ना शौचालय का दरवाजा अंदर से बंदकर महिला के साथ मनमानी की। महिला के शोर मचाने पर उसका पति पहुंचा तो आरोपित शुभम उसे पीटकर फरार हो गया। इस मामले में पीड़िता ने शहर कोतवाली पुलिस में आरोपी शुभम मोदनवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी| पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार का मामल दर्ज किया था। उक्त ​​मामले में पुलिस उसके दो भाइयों व वाहन स्टैंड के एक कर्मचारी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी।

पुलिस के अनुसार शुभम के परिवार वालों पर बहुत दबाव बनाया गया, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं आ रहा था। आखिरकार पुलिस ने ऐसा तरीका अपनाया जो फौरन असर कर गया। रविवार रात कोतवाली पुलिस बुलडोजर लेकर शुभम के घर पहुंची और चेतावनी दी कि अगर सोमवार की सुबह 10.00 बजे तक आरोपित शुभम ने सरेंडर नहीं किया तो घर गिरा दिया जाएगा।

 यह पढ़ें-

Telangana: ‘छत्रपति शिवाजी महाराज’ की मूर्ति को लेकर दो गुटों में झड़प, कर्फ्यू  

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,460फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
307,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें