28.4 C
Mumbai
Saturday, October 17, 2026
होमदेश दुनियाअवैध धर्मांतरण: यूपी एटीएस ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तार 

अवैध धर्मांतरण: यूपी एटीएस ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तार 

Google News Follow

लखनऊ। उत्तर प्रदेश एटीएस ने अवैध धर्मांतरण  मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गुरुवार की गिरफ्तार किये गए आरोपी सरफराज अली जाफरी  मौलाना कलीम सिद्दीकी का काम देख रहा था। मिली जानकारी के अनुसार जाफरी यूपी के अमरोहा का रहने वाला है। वर्तमान में वह दिल्ली के  हाउस के ब्लाक सी में किराये के मकान में रह रहा था।

बताया जा रहा है कि सरफराज अली कलीम सिद्दीकी के ग्लोबल पीस सेंटर का काम देख रहा था। यह संस्था कलीम सिद्दीकी चलाता है जिसका काम अवैध धर्मांतरण की गतिविधियों को संचालित करना है। जांच में पता चला कि सरफराज ग्लोबल पीस सेंटर के अलावा ह्यूमैनिटी फॉर आल, न्यू दिल्ली नामक संस्था के नाम पर कथित तौर पर सामाजिक कार्यों की आड़ में अवैध धर्मांतरण की गतिविधयां संचालित कर रहा था।मालूम हो कि कलीम सिद्दीकी को पश्चिमी यूपी के सबसे बड़े मौलवियों में एक माना जाता है।
उत्तर प्रदेश पुलिस ने जून में धर्म परिवर्तन रैकेट चलाने के आरोप में उमर गौतम और अन्य आठ को गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान पता चला कि रैकेट में मूक बाधिक बच्चों और महिलाओं का धर्म परिवर्तन करवाया गया था। इसके अलावा 1,000 से अधिक लोगों को अलग-अलग बहाने से उनका धर्मांतरण किया गया था। पुलिस ने एक बयान में बताया था कि नोएडा में एक दर्जन से अधिक मूक-बाधिर बच्चों का भी धर्म परिवर्तन कराया गया। गिरफ्तार आरोपियों ने हर साल करीब 250 से 300 लोगों का धर्म परिवर्तन करने की बात कबूल की थी। मौलाना कलीम की गिरफ्तारी उमर गौतम की निशानदेही पर की गई थी।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें