29.1 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमदेश दुनियाUP Board Exa.-2022: 10वीं और 12वीं परीक्षा, समय सारिणी का विद्यार्थियों को...

UP Board Exa.-2022: 10वीं और 12वीं परीक्षा, समय सारिणी का विद्यार्थियों को इंतजार

यूपीएमएसपी द्वारा हाई स्कूल और इंटरमीडिएट कक्षाओं के लिए आयोजित की जाने वाली बोर्ड परीक्षाओं के केंद्र का निर्धारण कर दिया गया है और इनकी सूची आधिकारिक वेबसाइट, upmsp.edu.in पर जारी कर दी गई है।

Google News Follow

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (यूपीएमएसपी) द्वारा वर्ष 2021-22 के लिए आयोजित की जाने वाली हाई स्कूल और इंटरमीडिएट कक्षाओं की परीक्षाओं की समय सारिणी को लेकर  राज्य के 50 लाख से अधिक छात्र-छात्रायें इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि राज्य विधानसभा चुनाव के परिणाम 10 मार्च 2022 को आने के बाद राज्य के 9वीं और11वीं स्कूलों की परीक्षाएं दूसरे-तीसरे सप्ताह में किए जाने के आदेश राज्य शिक्षा विभाग द्वारा दिए जा चुके हैं|ऐसे में यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं का आयोजन मार्च के आखिर से या अप्रैल के प्रथम सप्ताह से शुरू होने की संभावना है।

दूसरी तरफ, यूपीएमएसपी द्वारा हाई स्कूल और इंटरमीडिएट कक्षाओं के लिए आयोजित की जाने वाली बोर्ड परीक्षाओं के केंद्र का निर्धारण कर दिया गया है और इनकी सूची आधिकारिक वेबसाइट, upmsp.edu.in पर जारी कर दी गई है। परीक्षा सेंटर का निर्धारित होने के बाद माना जा रहा है कि परिषद द्वारा यूपी बोर्ड की समय सारिणी 2022 को जल्द ही जारी कर दिया जाएगा।

यूपीएमएसपी द्वारा जारी की गयी परीक्षा केंद्रों की सूची के अनुसार, यूपी बोर्ड परीक्षा राज्य के 8000 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। कोविड सुरक्षा प्रोटोकॉल और दिशानिर्देशों को ध्यान में रखते हुए, छात्रों के लिए परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ा दी गई है।

यह भी पढ़ें-

काशी विश्वनाथ: 120 किलो सोना दान, 17 दशक बाद मंदिर में सोने का पत्तर

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें