27.2 C
Mumbai
Thursday, June 25, 2026
होमदेश दुनियाUP:कन्यादान से पहले ही कोरोना बना काल, 2 मई को आनी थी...

UP:कन्यादान से पहले ही कोरोना बना काल, 2 मई को आनी थी बेटी की बारात

Google News Follow

Related

बरेली। यूपी कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर घर पर बेटी तैयारी में व्यस्त थे। पहले पत्नी कोरोना संक्रमित होकर दुनिया छोड़कर चली गईं। तीन दिन के भीतर ही डॉ. भारतेंदु शर्मा ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया। मां के बाद पिता की मृत्यु ने परिवार को ही नहीं बल्कि पूरे बरेली को झकझोर दिया है। बरेली कॉलेज के कामर्स विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. भारतेंदु शर्मा की बेटी कनक की शादी तय थी। कनक बैंक पीओ हैं और पूरा परिवार बड़े ही उत्साह से विवाह समारोह की तैयिरयों में जुटा हुआ था। सरकार की गाइडलाइन आने के बाद विवाह समारोह में बुलाए जाने वाले अतिथियों की लिस्ट बन रही थी।

घर में मंगल गान हो रहा था पर नियति को कुछ और मंजूर था। तैयारियों की भागदौड़ में पति-पत्नी संक्रमण की चपेट में आ गए। सात अप्रैल को डॉ. भारतेंदु शर्मा और उनकी पत्नी अर्चना शर्मा की कोविड संक्रमण के शरीर में आक्सीजन की मात्रा कम हो गई। दोनों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान 13 अप्रैल को डॉ. भारतेंदु शर्मा की पत्नी का देहांत हो गया। इसके बाद पूरे घर में कोहराम मच गया। डॉ. भारतेंदु को पत्नी की मृत्यु के बारे में नहीं बताया गया था। पत्नी की मौत के तीसरे दिन डॉ. भारतेंदु शर्मा भी कोरोना संक्रमण को नहीं झेल सके और उनकी मृत्यु हो गई। इसके साथ ही परिवार की रही सही उम्मीद भी खत्म हो गई। जिस घर में दो मई को विवाह उत्सव होना था वहां मातम पसरा हुआ है। जहां दो मई को बेटी का कन्या होना था वहां अब खुशियों का निशान तक नहीं  है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,276फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
317,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें