29.3 C
Mumbai
Saturday, May 16, 2026
होमदेश दुनियाUP: संभल में सत्यव्रत चौकी, चक्की का पाट निरीक्षण में जुटे डीएम-एसपी!

UP: संभल में सत्यव्रत चौकी, चक्की का पाट निरीक्षण में जुटे डीएम-एसपी!

इस ऐतिहासिक स्थल का पूर्ण रूप से जीर्णोद्धार कराया गया है। इसे प्राचीन स्थापत्य शैली के अनुरूप पुनर्निर्मित किया गया है, जैसा कि पुराने किलों या लाल पत्थरों से बनी ऐतिहासिक इमारतों में देखने को मिलता है।

Google News Follow

Related

उत्तर प्रदेश के संभल के सत्यव्रत चौकी और ऐतिहासिक ‘चक्की का पाट’ का डीएम और एसपी ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। इस दौरान चौकी में प्याऊ का उद्घाटन भी किया गया।

संभल में शुक्रवार को जिलाधिकारी राजेन्द्र पैंसिया एवं पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने सदर कोतवाली में स्थापित नए प्याऊ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने सत्यव्रत चौकी और ऐतिहासिक ‘चक्की का पाट’ का भी निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने बताया, “चक्की का पाट का पुराना ढांचा गिर गया था और उसकी मिट्टी भरभरा कर बैठ गई थी। इस ऐतिहासिक स्थल का पूर्ण रूप से जीर्णोद्धार कराया गया है। इसे प्राचीन स्थापत्य शैली के अनुरूप पुनर्निर्मित किया गया है, जैसा कि पुराने किलों या लाल पत्थरों से बनी ऐतिहासिक इमारतों में देखने को मिलता है। वैसे ही इसे इसका रूप देने का प्रयास किया गया है।”

डीएम राजेन्द्र पैंसिया ने प्याऊ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, “गर्मी के मौसम में प्रत्येक सार्वजनिक स्थान पर शीतल पेयजल की व्यवस्था अनिवार्य है। प्याऊ आमजन को राहत देने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है, विशेष रूप से ग्रीष्मकाल में जब जल की आवश्यकता अधिक होती है।”

उल्लेखनीय है कि संभल उत्तर प्रदेश के संवेदनशील जिलों में से एक है। कुछ महीने पहले जामा मस्जिद सर्वे के दौरान यहां हिंसा भड़की थी, जिसके बाद से विशेष धार्मिक आयोजनों और त्योहारों के समय जिले की सुरक्षा बढ़ा दी जाती है।

जिले की सत्यव्रत पुलिस चौकी भी हाल ही में बनकर तैयार हुई है। अप्रैल के पहले महीने में शाही जामा मस्जिद के ठीक सामने सत्यव्रत पुलिस चौकी बनकर तैयार हुई थी। लंबे समय से स्थानीय लोग चौकी की मांग कर रहे थे। चौकी बनने के बाद स्थानीय मुस्लिमों ने भी अपनी खुशी जताई थी।

सत्यव्रत पुलिस चौकी का नाम संभल के प्राचीन नाम पर रखा गया है। पुराणों में संभल को ‘सत्यव्रत’ के नाम से पहचाना जाता है। चौकी के प्रवेश द्वार पर महाभारत की आकृति उकेरी गई है, जिसमें भगवान कृष्ण अर्जुन को गीता का उपदेश देते दिखाई दे रहे हैं।

 
यह भी पढ़ें-

कानपुर पहुंचे पीएम मोदी, आतंकी हमले में शहीद शुभम के परिजनों से मिले!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,342फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
307,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें