28.1 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमदेश दुनियाUP:दो एकम दो,दो दूनी चार-नहीं बोल पाया दुल्हा,तो दुल्हन बोली वापस चलो

UP:दो एकम दो,दो दूनी चार-नहीं बोल पाया दुल्हा,तो दुल्हन बोली वापस चलो

Google News Follow

महोबा। दुलहन को दूल्हे के शिक्षित होने की बात कहकर शादी के लिए राजी किया गया था। जयमाल की रस्म से पहले दुलहन ने दूल्हे से 2 का पहाड़ा पूछा। लेकिन जब दूल्हा पहाड़ा ना सुना सका तो दुलहन ने शादी से इनकार कर दिया। महोबा के खरेला थाना इलाके में रहने वाली युवती की शादी 30 अप्रैल के दिन होनी थी। इसके लिए पनवाड़ी थाना इलाके से बारात यहां पहुंची थी। इस दौरान दुलहन के परिवार ने बारात की खूब खातिरदारी की। जयमाल की रस्म से पहले दुलहन ने शक के कारण दूल्हे से कहा कि वो 2 का पहाड़ा सुनाए।

इस पर घर के लोगों के बीच भी अजीब सी स्थिति बन गई। दुलहन के सवाल के बावजूद दूल्हा पहाड़ा ना सुना सका। इससे नाराज दुलहन ने शादी करने से इनकार कर दिया। दुलहन के फैसले के बाद दोनों परिवारों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। बारातियों और घरातियों के बीच उठा पूरा विवाद कुछ देर बाद यहां के थाने पर पहुंच गया। वहीं परिवार के लोगों ने दुलहन को मनाने की बहुत कोशिश की, दुलहन पक्ष के लोगों ने दूल्हे के परिवार पर झूठ बोलकर शादी करने का आरोप लगाते हुए शादी में खर्च किए पैसे लौटाने की मांग की। बाद में थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने हस्तक्षेप कर लोगों के बीच समझौता कराया। बातचीत में तय किया गया कि दोनों पक्ष एक दूसरे की ओर से दिए गए उपहार और गहनों को वापस करेंगे।

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें