29.8 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमक्राईमनामाUP: साहिल-मुस्कान की 13 दिन की मर्डर पार्टी का हर राज खुलेगा​,...

UP: साहिल-मुस्कान की 13 दिन की मर्डर पार्टी का हर राज खुलेगा​, हिमाचल पहुं​ची​ मेरठ पुलिस​!

सौरभ को रास्ते से हटाने की खुशी किस कदर थी, 13 दिन के पांच वीडियो इसकी गवाही दे रहे हैं​|​ दोनों ने जमकर पार्टी की​|​ दोनों के 5 वीडियो वायरल हैं​|​

Google News Follow

उत्तर प्रदेश के मेरठ में पति के टुकड़े-टुकड़े कर हिमाचल में प्रेमी साहिल संग पार्टी करने वाली मुस्कान की करतूतों की हर कड़ी को पुलिस जोड़ रही है​|​ दोनों ने मिलकर जिस बेरहमी से सौरभ की हत्या की, उससे हर कोई सन्न है​|​ यह यकीन कर पाना मुश्किल है कि ऐसा कोई कैसे कर सकता है​|​

सौरभ 24 फरवरी को दो साल बाद लंदन से बेटी का बर्थडे मनाने घर लौटा था​|​ 3 मार्च को घर पर उसकी हत्या कर दी जाती है|हत्या भी ऐसी कि रूह कांप जाए​|​ सौरभ के सिर और हाथ काटकर साहिल अपने घर ले जाता  है​|​ फिर वापस मुस्कान के घर में शव को ड्रम में सीमेंट से सील कर देता है​|​
इसके बाद दोनों अगले ही दिन 13 दिन के हिमाचल टूर पर निकल जाते हैं​|​ मेरठ पुलिस की टीमें अब हिमाचल रवाना हो गई हैं​|​ इस हत्या के हर ऐंगल को जोड़ा जा रहा है​|​ इसमें तंत्र-मंत्र से लेकर हिमाचल में दोनों की 13 दिन की क्राइम कुंडली खंगालने की कोशिशें भी शामिल है​|​

मेरठ में पति की लाश को ड्रम में सीमेंट से सील करने के बाद मुस्कान साहिल के साथ 4 मार्च को हिमाचल निकली​|​ बताया जा रहा है कि साहिल के लिए नए कपड़े खरीदने से लेकर उसके किराए वगैरह का पूरा खर्चा मुस्कान ने उठाया​|​ दोनों मेरठ से मनाली और कसोल पहुंचे और ​फिर शुरू हुआ ‘मर्डर पार्टी’ का सिलसिला​|​

सौरभ को रास्ते से हटाने की खुशी किस कदर थी, 13 दिन के पांच वीडियो इसकी गवाही दे रहे हैं​|​ दोनों ने जमकर पार्टी की​|​ दोनों के 5 वीडियो वायरल हैं​|​ इसमें से एक वीडियो मनाली, जबकि चार वीडियो कसोली के बताए जा रहे हैं​|​

इसमें वे एक दूसरे को जन्मदिन का केक खिला रहे हैं​|​ होली की मस्ती में झूमकर एक दूसरे को रंग लगा रहे हैं​|​ आखिर ये वीडियो कहां से आए? दोनों के मोबाइल को पुलिस ने जब्त कर लिया था​|​ ऐसे में ये वीडियो उनके मोबाइल से लीक कैसे हुए हैं, यह भी बड़ा सवाल है​|​ यूपी पुलिस की टीमें कसोल के उस होटल को भी खंगालेगी, जहां दोनों छह दिन के लिए रुके थे​|​

पुलिस इस हत्याकांड के सबसे चौंकाने​ वाले ​रहस्य​ की भी जांच कर रही है​|​ आखिर साहिल सौरभ का सिर और हाथ काटकर अपने घर क्यों ले गया था​|​ क्या यह तंत्र-मंत्र का ही चक्कर है? हालांकि पुलिस इसे गुमराह करने की एक बड़ी साजिश भी मान रही है​|​ पुलिस का मानना है कि यह बहुत प्लानिंग के साथ किया गया हो सकता है​|​ दोनों ने यह प्लैनिंग की हुई  थी कि अगर केस खुल जाए तो इसे तंत्र-मंत्र का एंगल दिया जा सके​|​

पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों आरोपी ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया है कि वो सौरभ की हत्या करने के बाद पहले उसके शव को अलग-अलग हिस्सों में काटकर ठिकाने लगाने वाले थे​|​ साहिल सौरफ के सिर और शरीर के कुछ अन्य हिस्सों को काटकर अपने साथ ले भी गया था लेकिन वो उसे बाहर ठिकाने नहीं लगा पाया​|​ इसके बाद वह सौरभ के शरीर के कटे हिस्सों को लेकर फिर मुस्कान के पास आया और इसके बाद दोनों ने मिलकर तय किया कि शव के टुकड़ों को सीमेंट में डालकर एक डिब्बे में बंद कर दिया जाए​|​

यह भी पढ़ें-

UP: बलात्कार के बाद महिला की हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढ़ेर!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें