30 C
Mumbai
Sunday, November 29, 2026
होमदेश दुनियाUP: झुग्गियों में लगी भीषण आग, 38 गायों की मौत, कई झुलसीं

UP: झुग्गियों में लगी भीषण आग, 38 गायों की मौत, कई झुलसीं

मृतक गायों की संख्या अभी और बढ़ सकती है।

Google News Follow

जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां गौ शाला में आग लगने से 38 गायों की दर्दनाक मौत होने का मामला प्रकाश में आया है| आग लगने की सूचना पर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं, और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

आग की इस घटना में कई गायें गंभीर रूप से झुलस गयीं, जिन्हे अस्पताल पहुंचाया गया है। वही कई  गायों की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रशासन का कहना है कि मृतक गायों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। घटनास्थल पर डीएम राकेश कुमार सिंह और कार्यवाहक एसएसपी मुनिराज भी मौके पर पहुंच गए।
​​
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के कानावनी इलाके में श्रीकृष्ण गौ शाला के नाम से करीब दो बीघे जमीन पर सड़कों पर बेसहारा घूमने वाली गायों को लाकर रखा जाता था। गौ शाला  संचालक सूरज पंडित ने बताया कि गौशाला में करीब सौ गायें बंधी थीं। गौ शाला की बगल में स्थित झुग्गियों और कबाड़ में सोमवार को करीब डेढ़ बजे आग लग गई। देखते-देखते आग की चपेट में पूरी गौ शाला भी आ गई।

गौ शाला में गायों की देखभाल कर रहे राजकुमार ने इसकी सूचना की सूरज पंडित को दी और गायों को बचाने की कोशिश की। उन्होंने कुछ गायों को खोला जो बाहर की ओर भाग गईं, लेकिन ज्यादातर गायों की दम घुटने और जलने से मौत हो गई।

जिलाधिकारी राकेश कुमार समेत अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। डीएम ने बताया कि इस घटना को लेकर एक टीम बनाई गई है, जो इस आग लगने के कारणों की जांच करेगी।

​​यह भी पढ़ें-

“सिल्वर ओक” प्रर्दशन, पूछताछ के लिए पुलिस ने पत्रकारों को बुलाया

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें