27 C
Mumbai
Friday, August 14, 2026
होमदेश दुनियामुलायम सिंह यादव ​का​ निधन: 82 साल की उम्र में ​ली​​ आखिरी...

मुलायम सिंह यादव ​का​ निधन: 82 साल की उम्र में ​ली​​ आखिरी सांस

मुलायम सिंह यादव तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का पद संभाल चुके हैं। वह 1996 से 1998 के बीच केंद्र सरकार में रक्षा मंत्री भी रहे।

Google News Follow

Related

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का गुरुग्राम के ​​अस्पताल में इलाज के दौरान ​​निधन हो गया। वे​ 82 वर्ष ले थे​। उनका पिछले कुछ दिनों से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था। मुलायम का जन्म 29 नवंबर 1939 को इटावा, उत्तर प्रदेश में हुआ था। वे बहुत कम उम्र से ही राजनीति में सक्रिय रूप से शामिल हो गए थे। मुलायम सिंह यादव तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का पद संभाल चुके हैं। वह 1996 से 1998 के बीच केंद्र सरकार में रक्षा मंत्री भी रहे।

मुलायम सिंह ने 1992 में समाजवादी पार्टी की स्थापना की। 5 दिसंबर 1989 को मुलायम ने पहली बार राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्होंने 24 जनवरी 1991 तक इस पद पर कार्य किया। बाद में मायावती राज्य की मुख्यमंत्री बनीं। 1992 में समाजवादी पार्टी की स्थापना के एक साल बाद 5 दिसंबर 1993 को मुलायम सिंह दूसरी बार मुख्यमंत्री बने।

अगले 11 वर्षों तक लगातार संघर्ष करते हुए वे तीसरी बार मुख्यमंत्री पद तक पहुंचे। 29 अगस्त 2003 को उन्होंने तीसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्होंने अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करने से पहले यानी चार साल बाद 11 मई, 2007 को पद से इस्तीफा दे दिया।

उत्तर प्रदेश की राजनीति पर अपनी छाप छोड़ने वाले मुलायम सिंह यादव ने बतौर रक्षा मंत्री केंद्र में अहम भूमिका निभाई|​ ​जब ​एच.डी. देवगौड़ा और तब इंद्र कुमार गुजराल प्रधानमंत्री थे, तब मुलायम सिंह यादव रक्षा मंत्री थे। उन्होंने 1 जून 1996 से 19 मार्च 1998 तक इस पद पर रहे। उसके बाद यह पद जॉर्ज फर्नांडिस के पास था।

​यह भी पढ़ें-​

हमारा खून जल गया, अरविंद सावंत की चेतावनी​ ​?

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,727फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
327,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें