24 C
Mumbai
Monday, November 23, 2026
होमक्राईमनामाचंद सेकेंड में ढहा विशाल 'ट्विन टावर', भूकंप की तरह दहला पूरा...

चंद सेकेंड में ढहा विशाल ‘ट्विन टावर’, भूकंप की तरह दहला पूरा इलाका ! 

'एपेक्स' 32 मंजिला इमारत थी और 'सीयन' 29 मंजिला इमारत थी। इन भवनों को गिराए जाने के बाद आसपास के क्षेत्र में धूल का गुबार ​सा ​बन गया है। इन ट्विन टावरों को 3 हजार 700 किलोग्राम विस्फोटक का उपयोग करके ध्वस्त किया गया है।

Google News Follow
उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित अवैध टॉवरों पर तोड़क कार्रवाई की जब से यह बात सामने आई तब से इस घटना पर हर कोई ध्यान दे रहा था| अंतत: दोपहर 2:30 बजे इस टावर को ध्वस्त कर दिया गया। 3600 किलोग्राम से अधिक विस्फोटकों का उपयोग करके सेकंड के भीतर इमारत को धराशायी कर दिया गया था। इस टावर के ढहने के बाद आसपास का पूरा इलाका भूकंप की तरह थर्रा उठा।

​टावर में विस्फोटकों को ​ब्लास्ट​​ करने के लिए 100 मीटर दूर नियंत्रण कक्ष में एक ​कंट्रोल​ स्विच का प्रयोग ​किया गया था। यहां सिर्फ 6 लोग थे। इसके अलावा 500 मीटर के दायरे में किसी को भी आने की इजाजत नहीं थी। मीडिया को भी इमारत से 600 मीटर दूर रहने को कहा गया।

नोएडा में अवैध रूप से बनाए गए विशाल ट्विन टावरों को तोड़ा ​दिया​ गया​ है​|​​ 9 साल की लंबी अदालती लड़ाई के बाद, ‘सुपरटेक’ के स्वामित्व वाले विशाल टावर ‘एपेक्स’ और ‘सीयन’ को ध्वस्त कर दिया गया है। ‘एपेक्स’ 32 मंजिला इमारत थी और ‘सीयन’ 29 मंजिला इमारत थी। इन भवनों को गिराए जाने के बाद आसपास के क्षेत्र में धूल का गुबार ​सा ​बन गया है। इन ट्विन टावरों को 3 हजार 700 किलोग्राम विस्फोटक का उपयोग करके ध्वस्त किया गया है।

इस विध्वंस के लिए नवीनतम तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इस विध्वंस के दौरान नोएडा क्षेत्र में 560 पुलिसकर्मी, 100 रिजर्व बल के जवान और एनडीआरएफ की चार टीमों को तैनात किया गया था। नोएडा के सेक्टर 93 ए में ‘एमराल्ड कोर्ट हाउसिंग’ प्रोजेक्ट में इन टावरों में 850 फ्लैट थे। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से सटे इन टावरों की ऊंचाई 100 मीटर यानी कुतुब मीनार से भी ऊंची थी| इन टावरों को गिराने से पहले आस-पास के भवनों के निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया था। करीब 500 मीटर टावर एरिया को सील कर दिया गया था।

​यह भी पढ़ें-​

योगी आदित्यनाथ ने नोएडा में अनधिकृत ​’​ट्विन टावरों​’​ पर साधा निशाना

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें