27 C
Mumbai
Tuesday, June 23, 2026
होमदेश दुनियायूपी राजनीति: जानिए डिप्‍टी सीएम केशव मौर्य के घर क्यों गए सीएम...

यूपी राजनीति: जानिए डिप्‍टी सीएम केशव मौर्य के घर क्यों गए सीएम योगी?

Google News Follow

Related

लखनऊ। विधानसभा चुनाव को देखते हुए उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हैं। खबर है कि सीएम आदित्यनाथ योगी मंगलवार दोपहर को डिप्‍टी सीएम केशव मौर्य के घर पहुंचे। ऐसा पहली बार हो रहा है कि सीएम, डिप्‍टी सीएम के घर पहुंचे हैं।बताया जा रहा है कि यहां बीजेपी के कोर कमेटी के सदस्यों के लिए लंच का कार्यक्रम है।

मिली जानकारी के अनुसार डिप्‍टी सीएम के घर आरएसएस के कृष्‍ण गोपाल भी मौजूद हैं। सूत्रों का कहना है कि डिप्‍टी सीएम के घर भाजपा के कोर कमेटी के सदस्‍यों के लिए लंच रखा गया है। वहां कोर कमेटी के सदस्‍यों की एक बैठक भी हुई है। सीएम योगी के इस तरह अचानक डिप्‍टी सीएम के घर पहुंचने के कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। इसे प्रदेश की राजनीति की बड़ी घटना बताया जा रहा है। हालांकिे बताया जा रहा है कि वह डिप्‍टी सीएम केशव मौर्य के बेटे-बहू को आशीर्वाद देने पहुंचे हैं। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से राजधानी लखनऊ में राजनीतिक हलचलें तेज हैं। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष लगातार दूसरे दिन बैठक कर रहे हैं। उधर, मिशन-2022 में पार्टी की ओर से मुख्‍यमंत्री का चेहरा कौन होगा इस पर भी चर्चाओं का बाजार गर्म है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,283फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
317,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें