29.1 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमदेश दुनियाUP: संभल में ईद की नमाज पर एसडीएम ने उठाया सख्त कदम!

UP: संभल में ईद की नमाज पर एसडीएम ने उठाया सख्त कदम!

ईद की नमाज को सम्पन्न कराने के लिए पूरी तैयारी की गई है। सभी मस्जिदों पर जहां नमाज पढ़ी जाएगी, वहां मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।

Google News Follow

संभल ईदगाह में भारी तादाद में लोग आते हैं। इसे देखते हुए मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी भी लगाए गए हैं। सोशल मीडिया को लेकर पहले से ही प्रशासन सक्रिय है। अगर कोई अफवाह फैलाता है, तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

पूरे देश में आज ईद बड़ी धूमधाम से मनाई जा रही है। संभल में ईद की नमाज को लेकर जिलेभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। थाने की फोर्स के साथ पीएसी, आरआरएफ और आरएएफ के जवान तैनात रहेंगे।

संभल की उप जिला अधिकारी (एसडीएम) वंदना मिश्रा ने बताया कि ईद के मद्देनजर पहले से ही नगर पालिका द्वारा साफ-सफाई की गई थी। पानी के टैंकर का इंतजाम किया गया था। मोबाइल शौचालयों का इंतजाम किया गया है।

क्षेत्रीय निरीक्षण के लिए सभी प्वाइंट पर लेखपाल लगाए गए हैं। पीएसी, सिविल पुलिस और आरएएफ के जवान भी तैनात किए गए हैं। ईद की नमाज को सम्पन्न कराने के लिए पूरी तैयारी की गई है। सभी मस्जिदों पर जहां नमाज पढ़ी जाएगी, वहां मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि संभल ईदगाह में भारी तादाद में लोग आते हैं। इसे देखते हुए मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी भी लगाए गए हैं। सोशल मीडिया को लेकर पहले से ही प्रशासन सक्रिय है। अगर कोई अफवाह फैलाता है, तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

उधर, दूसरी ओर संभल में रविवार को क्षेत्राधिकारी अनुज चौधरी पुलिस बल के साथ पैदल मार्च करते नजर आए। लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से नमाज अदा करने के लिए अपील की। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि ईद को लेकर जिले में सुरक्षा बहुत मुस्तैद है। भारी संख्या में पुलिस, पीएसी, आरआरएफ और आरएएफ जिले में हैं।

ज्यादातर फोर्स संभल शहर में रहेगा। संभल शहर अतिसंवेदनशील श्रेणी में शामिल है। पुलिस के साथ जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट की भी तैनाती रहेगी। सोशल मीडिया पर भी पुलिस की टीम निगरानी कर रही है। किसी ने माहौल खराब करने की कोशिश की, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

त्योहार को देखते हुए प्रदेश भर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईद उल फितर की सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इसे खुशी और मेल मिलाप का संदेश देने वाला पर्व बताया है।

यह भी पढ़ें-

 

महाराष्ट्र: बीड मस्जिद विस्फोट में एटीएस आरोपियों की पृष्ठभूमि खंगालने में जुटी!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें