30.7 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमक्राईमनामाUP: बुलंदशहर में छात्र हत्या की वारदात का खुलासा, दो गिरफ्तार!

UP: बुलंदशहर में छात्र हत्या की वारदात का खुलासा, दो गिरफ्तार!

बुलंदशहर कोतवाली जहांगीराबाद के गांव में हुई हत्या मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। छात्र की हत्या की मुख्य आरोपी सोनिया के साथ उसका भाई राहुल भी शामिल है।

Google News Follow
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में आपसी रंजिश के चलते एक महिला ने रिश्तेदार के बेटे की हत्या कर दी थी। इस घटना का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि शुक्रवार (21 मार्च) को सुबह थाना जहांगीराबाद क्षेत्र में एक लड़के पर फायरिंग हुई थी, जिसमें उसकी मृत्यु हो गई थी। लड़के के पिता दिनेश और मामा का आपस में झगड़ा चल रहा है।
इस संबंध में साल 2024 में एक मुकदमा दिनेश के परिवार के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था। इसमें वर्तमान में पांच लोग तिहाड़ जेल में निरुद्ध हैं। इसी मामले को लेकर एक लड़की सोनिया, जो कि दिनेश के मामा की लड़की है, वह और उसके दो साथी मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और निखिल पर फायरिंग की, जिसमें उसकी मृत्यु हो गई।

उन्होंने कहा कि इस घटना में सोनिया के परिवार वाले मिले हुए थे। सोनिया और उसके भाई को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से घटना में प्रयोग हुई मोटरसाइकिल बरामद हुई है। एक अवैध असलहा इनके पास से बरामद हुआ है। सोनिया का कोई और भी साथी है, जिसने घटना में उनकी मदद की है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगी है। अन्य साक्ष्य संकलन करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

उन्होंने आगे कहा कि घटना के वक्त लड़की और उसके साथी बदल-बदल कर बाइक चला रहे थे।

यह बुलंदशहर कोतवाली जहांगीराबाद के गांव में हुई हत्या मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। छात्र की हत्या की मुख्य आरोपी सोनिया के साथ उसका भाई राहुल भी शामिल है। एक और साथी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। बताया गया कि हत्या का यह तीसरा प्रयास था। दो बार सोनिया ने हत्या की रणनीति बनाई, लेकिन असफल रही।

यह भी पढ़ें-

सेबी: एफपीआई के लिए डिस्क्लोजर की सीमा को बढ़ाकर 50,000 करोड़ रुपये की घोषणा! 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें